अर्जुन तेंदुलकर की किस्मत ने लगाई छलांग, बेस प्राइस से 400 फीसदी ज्यादा फीस में खेलेंगे नया टूर्नामेंट

Arjun Tendulkar: मुंबई क्रिकेट के उभरते सितारे अर्जुन तेंदुलकर ने एक बार फिर क्रिकेट जगत की सुर्खियां बटोर ली हैं। 2026 की मुंबई T20 लीग की नीलामी में अर्जुन न केवल चर्चा का केंद्र रहे, बल्कि उनकी किस्मत ने ऐसी छलांग लगाई कि दिग्गज भी हैरान रह गए।

पिछले कुछ समय से अपने खेल में निरंतर सुधार कर रहे अर्जुन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फ़िलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल अर्जुन को खरीदने के लिए टीमों ने तिजोरी खोल दी।

arjun tendulkar

नीलामी की शुरुआत में जब अर्जुन तेंदुलकर का नाम पुकारा गया, तो उनका बेस प्राइस महज 5 लाख रुपये था। लेकिन जैसे ही बोली लगनी शुरू हुई, हॉल का माहौल पूरी तरह बदल गया। साउथ मुंबई पैंथर्स और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स जैसी टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई।

बेस प्राइस से काफी ज्यादा रकम मिली

अर्जुन तेंदुलकर की बोली लगी, तब उनका बेस प्राइस महज 2 लाख रुपये था, इसके बाद टीमों ने इस प्राइस को बढ़ाना शुरू कर दिया। अंत में एआरसीएस अंधेरी ने उनको 10 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने साथ शामिल कर लिया। इस तरह 400 फीसदी ज्यादा राशि उनको नीलामी के अंत में मिली।

अर्जुन तेंदुलकर के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे शिवम दुबे के लिए भी भारी बोली लगाई गई। दुबे को भी अंधेरी ने 20 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए अपने साथ शामिल कर लिया। इस तरह अर्जुन तेंदुलकर और शिवम दुबे दोनों एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल में इस सीजन शायद नहीं मिलेगा मौका

आईपीएल में इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने शामिल किया है लेकिन खेलने का मौका अभी तक नहीं मिल पाया है। टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्जुन की जगह इस सीजन अंतिम इलेवन में शायद नहीं बन पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+