IPL 2023 : जिम में पसीना बहाते नजर आए MI के खिलाड़ी, अर्जुन तेंदुलकर ने लड़ाया पंजा, देखें Video
IPL: एमआई के ट्विटर अकाउंट से किए गए पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को अपनी ताकत आजमाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल है।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है। पांच बार की चैंपियन अब रविवार को अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी, जहां प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की करने के लिए एमआई किसी भी कीमत पर मुकाबला जीतना चाहेगी।
जीत की तैयारी में जुटे एमआई के खिलाड़ी
इस भिड़ंत से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम जिम में पसीना बहाती नजर आई, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर को नेहल वढेरा के साथ पंजा लड़ाते हुए देखा गया।
पंजा लड़ाते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर
दरअसल, मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई है, जिसमें भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और एमआई के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को अपनी ताकत आजमाते हुए देखा गया। वह टीम के जिम सेशन के दौरान पंजा लड़ाते नजर आए। अर्जुन के अलावा सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद भी एसआरएच (SRH) के खिलाफ मैच से पहले वजन उठाते हुए देखे गए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पिछली भिड़ंत में अर्जुन को मौका नहीं मिला था, क्योंकि उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन को अब एसआरएच के खिलाफ मौका मिलेगा या नहीं।
अर्जुन तेंदुलकर के नाम तीन विकेट
उन्होंने इस सीजन मुंबई के लिए अब तक सिर्फ 4 मैचों में खेलने का मौका मिला है। युवा ऑलराउंडर ने 30.66 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट से कुल 3 विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन को इस सीजन में बल्लेबाजी करने के अधिक अवसर नहीं मिले, उन्होंने बल्ले से सिर्फ 13 रन बनाए हैं।
अंकलातिका में छठे स्थान पर है एमआई
मुंबई ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जहां 7 मैच में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में 14 अंक के साथ छठे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications