क्या युजी चहल और धवन दोनों की हो रही शादी? इन्स्टाग्राम पोस्ट से छिड़ गई नई बहस
Yuzvendra Chahal: आईपीएल में अपना जलवा बिखरने के बाद युजवेंद्र चहल फ़िलहाल आराम कर रहे हैं। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। चहल सफेद गेंद टीम से भी बाहर हैं, रेड बॉल में तो उनको कभी खेलने का मौका ही नहीं मिला। आईपीएल से पहले ही उनका तलाक हुआ था।
इसके बाद उनको कई मौकों पर आरजे महवश के साथ देखा गया है, इससे कयास लगाए जाने लगे कि क्या चहल और आरजे महवश डेट कर रहे हैं, दोनों शादी करने वाले हैं। इस बीच एक नया संकेत भी मिला है। चहल को लेकर शिखर धवन ने एक बड़ी बात कही है।

चहल ने धवन से मुलाक़ात की है और इसके फोटो भी सामने आए हैं। खुद धवन ने अपने इन्स्टाग्राम पर इस मुलाक़ात के फोटो पोस्ट किये हैं। दोनों चाय पीते हुए नज़र आ रहे हैं। चहल काफी खुश हैं और उसी के अनुसार धवन ने इस फोटो का कैप्शन दिया है, जिसने नई चर्चा को जन्म दिया है।
Yuzvendra Chahal और धवन की फोटो में खास कैप्शन
धवन ने लिखा है कि कहानी में ट्विस्ट है, जिसमें चहल भी है। थोड़ा इंतजार करो। इस कैप्शन को देखकर अब फैन्स शादी के कयास लगा रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि धवन और चहल दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि ये सिर्फ फैन्स की अटकलें हैं, सच्चाई कुछ और भी हो सकती है। यह ट्विस्ट क्या है, इसकी जानकारी तो आने वाले समय में ही पता चलेगी।
Yuzvenndra Chahal की आरजे महवश से नजदीकियां
आईपीएल के दौरान चहल और महवश को काफी मौकों पर एक साथ देखा गया है। सीजन समाप्त होने के बाद महवश ने चहल और पंजाब किंग्स के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। चर्चा तो यही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट पर रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।
उधर शिखर धवन ने अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया। आयरिश लड़की सोफी शाइन के साथ वह रिलेशनशिप में हैं लेकिन शादी कब कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी। आयशा मुखर्जी के साथ तलाक होने के बाद धवन फिर से रिलेशनशिप में आए हैं। उनकी मुलाक़ात दुबई में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications