हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों पर लग गई मुहर? पत्नी नताशा ने इन्स्टाग्राम पर दिया बड़ा संकेत

Hardik Pandya and Natasa: भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच रिश्तों में मनमुटाव और तलाक की खबरें काफी चर्चा में हैं। रेडिट पर शेयर एक पोस्ट के बाद इस मामले ने काफी हवा पकड़ी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर फ़िलहाल कुछ भी सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो नताशा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक और खुद के कई फोटो डिलीट किये हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि तलाक के बाद हार्दिक को अपनी प्रोपर्टी से नताशा को 70 फीसदी हिस्सा देना पड़ेगा। इसके अलावा भी कई खबरें हैं।

hardik pandya and natasa

हार्दिक और उनकी पत्नी की तरफ से अफवाहों पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन कुछ चीजें समझनी होगी। इससे इन दोनों की दूरियों की बातों को बल मिलता है। नताशा के इन्स्टाग्राम अकाउंट को बारीकी से देखने पर कई चीजें साफ़ हो जाती हैं।

पिछले तीन दिनों से तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, नताशा अपने इन्स्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। वह अपने जिम और अन्य गतिविधियों की स्टोरीज शेयर कर रही हैं। इन सबके बीच तलाक की खबरों को लेकर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

वह सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा एक्टिव होने के बाद भी किसी रिपोर्ट का खण्डन नहीं कर रही हैं। इससे संदेह और ज्यादा गहरा हो जाता है कि आखिर ऐसा क्या है कि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। अगर इन रिपोर्ट्स में कुछ भी गलत होता, तो वह शायद अब तक स्थिति स्पष्ट कर देतीं।

नताशा के मौन को यह समझा जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी राह हार्दिक से अलग कर ली हैं। उनकी चुप्पी को एक संकेत समझा जा सकता है। उधर हार्दिक पांड्या ने भी शुक्रवार को दिनेश कार्तिक के लिए एक स्टोरी लगाई थी। डीके के अंतिम आईपीएल मैच के बाद यह स्टोरी थी, इसके बाद उनकी तरफ से तलाक वाले मामले पर कोई खण्डन या प्रतिक्रिया नहीं है।

इसके अलावा ताजा मामले में वायरल भयानी के एक वीडियो में नताशा को देखा जा सकता है और हार्दिक से जुड़े सवाल को वह नजरअंदाज कर देती हैं। इन सबको जोड़कर देखें, तो लगता है कि कुछ तो बड़ा हुआ है। आने वाले समय में स्थिति साफ़ होने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+