अनुष्का शर्मा की एक मुस्कान ने बना दिया फैंस का दिन, कोहली नहीं शाहरुख खान की होने लगी बातें

Anushka Sharma Instagram Post: बॉलीवुड में दमदार करियर होने के बावजूद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लाइमलाइट से दूरी बना रखी है। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बाद से इंडस्ट्री में कम ही काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी बेहद कम नजर आती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के कारण उन्हें कई बार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने रविवार यानी 29 सितंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में वह स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस लगातार अनुष्का की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तरह अनुष्का शर्मा भी खुद को रिजर्व रखना पसंद करती हैं। इस बीच शाहरुख खान के घर को खरीदने के बारे में एक फैन ने उनसे मजेदार सवाल किया।

anushka sharma 1

शाहरुख को लेकर फैन ने किया सवाल

एक फैन ने अनुष्का शर्मा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप शाहरुख खान का घर कब खरीद रही हो। फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आप शाहरुख खान का घर कब हड़पने जा रही हो। इसके साथ फैन ने हसंने वाली इमोजी भी बनाई। इसके अलावा कई और फैंस ने अनुष्का की इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट किए। अनुष्का अक्सर विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पाईं जाती रही हैं।

कमाल की रही है लव स्टोरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2013 में एक एड शूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विराट और अनुष्का को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया। साल 2017 में उन्होंने इटली में खूबसूरत अंदाज में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+