'मुझे तुम्हारे आंसू हमेशा याद रहेंगे,' अनुष्का शर्मा हुईं भावुक, कोहली के संन्यास पर दिया रुलाने वाला रिएक्शन

Anushka Sharma on Virat Kohli: जब विराट कोहली का खराब दौर चल रहा था, तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी रहती थीं। कोहली आज टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं लेकिन अपने पीछे एक विरासत छोड़ने में सफल रहे हैं। आने वाले समय में किसी न किसी को इसे संभालना है।

इस बीच अनुष्का शर्मा ने भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का ने रिटायरमेंट को लेकर इन्स्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिख रहा है, जिसे पढने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है और एक पत्नी के रूप में अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ भी कर रहा है।

anushka sharma

अनुष्का ने लिखा कि लोग रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन्स की बातें करेंगे लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे जो तुमने कभी नहीं दिखाए, वे जंगें जो किसी ने नहीं देखीं, और वह अटूट प्यार जो तुमने इस फॉर्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सबने तुमसे कितना कुछ लिया है। हर टेस्ट सीरीज़ के बाद तुम थोड़ा और समझदार होकर लौटे, थोड़ा और विनम्र होकर आए और इस पूरे सफर में तुम्हें विकसित होते देखना एक सौभाग्य रहा है।

अनुष्का ने आगे लिखा कि किसी वजह से मैंने हमेशा सोचा था कि तुम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई सफेद जर्सी में लोगे लेकिन तुम हमेशा अपने दिल की सुनते आए हो, और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं, मेरी जान, तुमने इसके हर हिस्से को हासिल किया है। अलविदा।

Anushka Sharma से कब हुई कोहली की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में 11 दिसम्बर के दिन शादी कर ली थी, दोनों एक-दूसरे के साथ साये की तरह खड़े रहते हैं। दोनों के एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम वामिका और बेटे का नामा अकाय है। कोहली और अनुष्का लन्दन में रहते हैं, भारत में वे वह आते रहते हैं।

Anushka Sharma ही कोहली को आध्यात्म में लाईं

अनुष्का की वजह से कोहली ने आध्यात्म का रास्ता भी चुना। वह कई बार नीम करौली बाबा, प्रेमानंद जी महाराज आदि के दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं। यह सब अनुष्का शर्मा के कारण ही संभव हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+