गिल-राहुल नहीं विराट कोहली की जगह इस दिग्गज को मिलेगा मौका! 23 शतक सहित बना चुका है 8211 रन

Virat Kohli Replacement: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। अब टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती है कि टेस्ट में विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर कौन खेलेगा। यह स्थान लंबे समय तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के द्वारा संभाला गया है और इन दोनों महान बल्लेबाजों ने नंबर चार पर कई रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेली है।

नंबर चार पर कौन लेगा कोहली की जगह (Virat Kohli Replacement)

विराट कोहली के संन्यास के बाद इस जगह पर खेलने के लिए कई दावेदार हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल का नाम इस रेस में सबसे आगे है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी इस जिम्मेदारी को निभा सकता है, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने नंबर चार के लिए अपनी पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है। अनिल कुंबले ने जिस खिलाड़ी का नाम बताया है वो लंबे समय से भारतीय टीम से दूर है।

Virat Kohli 1

विराट कोहली की जगह कौन

अनिल कुंबले ने विराट कोहली की जगह करुण नायर को प्लेइंग-11 में जगह देने की वकालत की है। कुंबले का मानना है कि करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जो उन्हें टीम के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। इसके अलावा नायर को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव भी है, क्योंकि उन्होंने काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। 253 गेंदों में 202 रन बनाकर नायर ने चौथे नंबर पर अपनी बल्लेबाजी का काबिलियत साबित किया। नायर ने नॉर्थम्पटनशर के लिए 253 गेंदों पर 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 202 रन बनाए थे।

कुंबले ने की करुण नायर की तारीफ

कुंबले ने करुण नायर के घरेलू प्रदर्शन को सराहा और कहा कि वह भारतीय टीम में वापस आने के हकदार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करुण के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों का अनुभव है, क्योंकि उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला है और पहले भी वहां खेल चुके हैं। कुंबले ने यह भी कहा कि करुण भले ही 30 वर्ष के पार हों, लेकिन क्रिकेट के लिए वह अभी भी युवा हैं। बता दें कि करुण नायर ने 114 फर्स्ट क्लास मैचों में 49. 16 की औसत से 8211 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 36 अर्धशतक जड़े हैं। लिहाजा इंग्लैंड के खिलाफ वह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+