'मेरे नाम से फैलाया जा रहा है झूठ,' क्या हुआ था जो खुद अनिल कुंबले ने आकर किया साजिश का खुलासा

ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर हो रही आलोचना के बीच सोशल मीडिया पर अनिल कुंबले के हवाले से एक बयान पोस्ट कर दिया गया था। इसमें विराट कोहली के प्रदर्शन पर सवाल उठाया गया है। मामले को देखकर कुंबले खुद आगे आए हैं।

कुंबले ने उनके नाम से पोस्ट की जा रही सभी बातों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मेरे सोशल मीडिया हैंडल से जो पोस्ट किया जाए, उसे ही आधिकारिक माना जाए। कई तरह की गलत चीजें मेरे नाम से बताई जा रही है और उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

anil kumble

कुंबले ने अपने इन्स्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि मेरे नाम से सोशल मीडिया पर कई गलत बयान आ रहे हैं। मैं इन अकाउंट की सामग्री से खुद के किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार करता हूँ। ये बयान मेरी राय नहीं हैं और न ही मेरे विचार हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे लिखा कि मैं सभी से सतर्क रहने और इस तरह की चीजों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह करता हूँ। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच कर लें। मेरे बयानों के लिए मेरे सोशल मीडिया हैंडल्स ही भरोसेमंद सोर्स हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुंबले का नाम लेकर एक पोस्ट किया गया था और कहा गया कि कोहली के ऊपर कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा है। पिछले पांच सालों में वह टेस्ट में चलता फिरत विकेट रहा है। अब समय आ गया है कि वह अपना बैग पैक करके हमेशा के लिए लंदन में बस जाएं। इस बयान को कुंबले का बताकर पोस्ट किया जा रहा था। इसके बाद उनको खुद आगे आना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+