'मेरी वाइफ को लगा कि मैं...', अनिल कुंबले ने पत्नी को लेकर दिया बयान, सामने आई टूटे जबड़े की कहानी

Anil Kumble statment: क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ी टीम के लिए चोटिल होने के बावजूद खेलते हुए नजर आए हैं। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा टूटे अंगूठे के साथ बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया था। रोहित शर्मा के अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ी हैं जो दर्द झेलते हुए जीत का जज्बा लिए मैदान पर उतरने का कारनामा कर चुके हैं।

टूटे जबड़े के साथ उतरे थे कुंबले: पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने एक बार टूटे जबड़े के साथ मैदान पर उतरकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। साल 2002 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी और वहां पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मार्क डिलियन की एक तेज बाउंसर अनिल कुंबले की जबड़े पर लगी। गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनिल कुंबले का जबड़ा टूट गया था।

Anil Kumble

जम्बो ने दिखाया जज्बा: चोटिल होने के बाद भी अनिल कुंबले ने हिम्मत नहीं हारी। वह मैदान पर डटे रहे और मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहे। बल्लेबाजी के बाद वह गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे। उन्होंने टूटे जबड़े के साथ ही लगातार 14 ओवर गेंदबाजी की और खतरनाक बल्लेबाज ब्रायन लारा को आउट किया। अनिल कुंबले के इस यादगार स्पेल को आज भी फैंस भुला नहीं सके हैं।

वाइफ को लेकर कही यह बात: जियो सिनेमा पर अपने इंटरव्यू में अनिल कुंबले ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी चेतना को बताया कि मुझे ऑपरेशन के लिये भारत लौटना है, उसने बेंगलुरू में सब व्यवस्था कर दी, फोन रखने से पहले मैने उसे कहा कि मैं गेंदबाजी करने जा रहा हूं, लेकिन उसने मेरी बात को सीरियसली नहीं लिया, उसे लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं।

इस वजह से गेंदबाजी करने गए: अनिल कुंबले ने उस दौरे को याद करते हुए कहा कि जब मैं ड्रेसिंग रूम में पहुंचा तो सचिन तेंदुलकर गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे लगा कि यहां विकेट लेना मेरी जिम्मेदारी भी है। अगर हम विकेट लेते तो मैच में वापसी कर सकते थे। यही वजह थी कि मैंने गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+