ग्लैमर वर्ल्ड की क्वीन! खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं आंद्रे रसेल की पत्नी, जानें दिलचस्प लव स्टोरी
Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया है। रसेल ने बुधवार को घषणा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले जा रहे हैं। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और ऐसे में रसेल की संन्यास की खबरों ने फैंस के साथ-साथ उनकी टीम को भी तगड़ा झटका दिया है। हालांकि, आईपीएल में रसेल केकेआर के लिए आने वाले सीजनों में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।
बेहद खूबसूरत हैं आंद्रे रसेल की पत्नी (Andre Russell Retirement)
आंद्रे रसेल की पत्नी जैसिम लोरा भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से चर्चा बटोरती रहती हैं। जैसिम लोरा एक अमेरिकी मॉडल, फैशन ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म मियामी, फ्लोरिडा में हुआ था और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था। वह अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती थीं और ऐसा करने में वो सफल भी रही हैं।

साल 2014 में हुई थी सगाई
जैसिम हमेशा से विक्टोरिया सीक्रेट जैसी बड़ी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ तब लिया जब वो आंद्रे रसेल से मिलीं। दोनों की पहली मुलाकात प्राइवेट रही लेकिन 2014 में उनकी सगाई हुई और फिर 2016 में दोनों ने शादी कर ली। जैसिम लोरा सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि वो खुद का डिजिटल ब्रांड भी चलाती हैं।
रसल को सपोर्ट करती आती हैं नजर
इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, फिटनेस और ट्रेवल से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। उनके बोल्ड फोटोशूट अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। जैसिम को क्रिकेट से पहले ज्यादा लगाव नहीं था, लेकिन रसेल के प्यार ने उन्हें इस खेल से भी जोड़ दिया। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हर मैच में नजर आती हैं और रसेल को चीयर करती हैं।
रसेल और जैसिम की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम अमायाह है। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर अपनी फैमिली लाइफ और ट्रेवल डायरीज़ शेयर करता है। इनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आती हैं। रसेल के रिटायरमेंट के बाद भले ही वो मैदान से दूर हो जाएं, लेकिन जैसिम लोरा की चमक और लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications