Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ananya Birla Net Worth: 20 बेडरूम के घर में रहने वाली अनन्या कितने करोड़ की मालकिन? कितनी कारें-लव स्टोरी?

Who Is Ananya Birla: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से जुड़ी बड़ी डील के बाद बिड़ला परिवार चर्चा में है, और इसी बीच अनन्या बिड़ला अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) का नाम भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में जानना चाहते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला कौन हैं? कैसे इतनी कम उम्र में उन्होंने इतनी बड़ी पहचान बना ली, आइए जानते हैं...

Ananya Birla Net Worth

Ananya Birla Net Worth: अनन्या बिड़ला की नेट वर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या बिड़ला की पर्सनल नेट वर्थ लगभग ₹1,000 से ₹1,770 करोड़ के बीच बताई जाती है। कुछ मीडिया में इसे ₹1,700 करोड़ के आसपास बताया गया है। ध्यान दें यह उनकी खुद की कमाई और बिजनेस से जुड़ी संपत्ति है, न कि पूरे आदित्य बिड़ला ग्रुप की कुल संपत्ति (जो परिवार स्तर पर $22 बिलियन यानी करीब ₹1.8 लाख करोड़ से ज्यादा है)।

क्या हैं अनन्या बिड़ला के मुख्य कमाई के स्रोत?

स्वतंत्र माइक्रोफिन (Svatantra Microfin)- 17 साल की उम्र में शुरू की गई माइक्रोफाइनेंस कंपनी, जो ग्रामीण महिलाओं को छोटे लोन देती है। 2026 तक यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी NBFC-MFI बन चुकी है। AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹13,500-15,700 करोड़ के पार, FY26 में ₹19,600 करोड़ से ज्यादा लोन डिस्बर्स किए। IPO की तैयारी चल रही है।

  • ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड - 2025 में लॉन्च किया लग्जरी परफ्यूम ब्रांड Contraband (जो Nykaa और Parcos पर हिट हो चुका है) और होम डेकोर ब्रांड Ikai Asai।
  • पिछला म्यूजिक करियर - इंग्लिश सिंगल 'Meant To Be' भारत का पहला प्लैटिनम इंग्लिश सिंगल बना। शॉन किंग्स्टन और Afrojack जैसे ग्लोबल आर्टिस्ट्स के साथ कोलैब। कुल 350 मिलियन+ स्ट्रीम्स। बाद में बिजनेस पर फोकस करने के लिए संगीत छोड़ दिया।
  • Grasim Industries समेत Aditya Birla Group की कई कंपनियों में डायरेक्टर पद।

अनन्या ने साबित किया है कि विरासत से मिली सुविधाओं के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और यूनिक आइडियाज से अलग पहचान बनाई है।

Ananya Birla Luxury Lifestyle: लग्जरी लाइफस्टाइल- कहां रहती हैं अनन्या?

अनन्या मुंबई के मालाबार हिल स्थित जटिया हाउस (Iconic Jatia House) में रहती हैं। पिता कुमार मंगलम बिड़ला ने 2015 में इसे प्राइवेट ऑक्शन में ₹425 करोड़ में खरीदा था। उस समय भारत का सबसे महंगा रेसिडेंशियल डील।

  • Ananya Birla House: कहां रहती हैं अनन्या?
  • कुल एरिया: 30,000+ sqft
  • 20 बेडरूम, ग्रैंड बॉलरूम, सेंट्रल कोर्टयार्ड
  • बर्मी टीकवुड की शानदार वुडवर्क, विशाल गार्डन और अरेबियन सी का खूबसूरत व्यू

यह महल न सिर्फ लग्जरी, बल्कि विरासत और स्टेटमेंट का प्रतीक है।

Ananya Birla Luxury Cars: अनन्या के पास कितनी लग्जरी कारें हैं?

अनन्या की गैराज सुपरकार और हाई-एंड लग्जरी व्हीकल्स से भरी हुई है। रिपोर्ट्स में खास तौर पर लैंबॉर्गिनी (Lamborghini) का जिक्र आता है। उन्होंने अपनी अच्छी दोस्त जान्हवी कपूर को ₹4.99-5 करोड़ की बैंगनी/बकाइन लेम्बोर्गिनी हुराकैन इवो स्पाइडर (Violet/lilac Lamborghini Huracán Evo Spyder) गिफ्ट की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

उनकी खुद की मुख्य लग्जरी कारें (रिपोर्टेड):

  • Lamborghini Urus (लैंबॉर्गिनी उरुस)
  • Lamborghini Huracán (कलेक्शन का हिस्सा)
  • Porsche 718 Boxster (पोर्श 718 बॉक्सर)
  • Mercedes GLS (मर्सिडीज़ GLS)
  • Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग)
  • BMW 7 Series (BMW 7 सीरीज)

वे सुपरकार और प्रीमियम SUVs के शौकीन हैं, लेकिन पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं है। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल में प्राइवेट जेट ट्रैवल, इंटरनेशनल बिजनेस टूर और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स भी शामिल हैं।

Ananya Birla Love Story: क्या है अनन्या बिड़ला की लव स्टोरी? कोई बॉयफ्रेंड या अफेयर?

अनन्या अभी अविवाहित हैं। पब्लिक डोमेन में किसी कन्फर्म रिलेशनशिप, बॉयफ्रेंड या लव स्टोरी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर स्पेकुलेशन होता रहता है, लेकिन अनन्या ने कभी खुलकर कोई नाम या डिटेल शेयर नहीं की। वे खुद को 'hopeless romantic' बताती हैं, लेकिन फिलहाल पूरा फोकस बिजनेस, फाउंडेशन और फैमिली बिजनेस पर है।

Ananya Birla Family Tree: कौन-कौन हैं अनन्या के साथ?

  • अनन्या आदित्य बिड़ला परिवार की एल्डेस्ट डॉटर हैं:-
  • पिता: कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla-Aditya Birla Group चेयरमैन)
  • माता: नीरजा बिड़ला (मेंटल हेल्थ और एजुकेशन फाउंडेशन से जुड़ी)
  • भाई: आर्यमन विक्रम बिड़ला (अब RCB और ग्रुप बिजनेस में एक्टिव)
  • बहन: अद्वैतेशा बिड़ला
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल, आर्यमन के साथ क्या रिश्ता
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल, आर्यमन के साथ क्या रिश्ता
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+