'रस्सी को थोड़ा पीछे किया', सूर्यकुमार यादव के T20 वर्ल्ड कप फाइनल कैच पर अंबाती रायडू का बड़ा खुलासा
T20 World Cup 2024 Final Catch: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के एक साल से भी ज्यादा समय बाद, देश के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूर्यकुमार यादव द्वारा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को आउट करने वाला कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
इस कैच ने एक बड़ा विवाद भी खड़ा कर दिया, क्योंकि रीप्ले में दिखा कि बाउंड्री रोप, जहां गेंद लगी थी, थोड़ी पीछे खिसक गई थी। मैच के कमेंटेटरों में से एक, रायडू ने खुलासा किया है कि कैच लेने से पहले असल में क्या हुआ था।

'बाउंड्री रोप को थोड़ा पीछे धकेल दिया'
'अनफिल्टर्ड पॉडकास्ट' के दौरान, रायडू ने बताया कि वर्ल्ड फीड टीम ने ब्रॉडकास्टर्स की मदद के लिए एक ही जगह पर एक कुर्सी और एक स्क्रीन लगाई थी। जब कुर्सी लगाई गई, तो टीम ने बाउंड्री रोप को थोड़ा पीछे धकेल दिया। हालांकि, कुर्सी और स्क्रीन हटाने के बाद भी, रस्सी अपनी मूल जगह पर नहीं लगी।
रायुडू ने पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'वहां वर्ल्ड फीड कमेंटेटर मौजूद थे। ब्रेक के दौरान, आमतौर पर वे वहां एक कुर्सी और एक स्क्रीन लगा देते हैं ताकि ब्रॉडकास्टर देख सकें कि क्या हो रहा है। इसीलिए उन्होंने रस्सी को थोड़ा पीछे धकेल दिया। लेकिन, उन्होंने उसे वैसे ही छोड़ दिया (स्क्रीन और कुर्सी हटाने के बाद भी)। इस तरह बाउंड्री हमारे लिए थोड़ी बड़ी हो गई। हम (कमेंटेटर) इसे ऊपर से देख सकते थे। यह भगवान की योजना थी।'
मुझे नहीं पता कि यह छक्का था या नहीं- रायडू
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह छक्का था, तो अंबाती रायडू ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि यह छक्का था (प्राकृतिक परिस्थितियों में) या नहीं। अगर रस्सी अपनी सामान्य स्थिति में रखी होती, तो शायद सूर्य अंदर से दौड़कर कैच पकड़ लेते।'
यह एक 'क्लीन कैच' था
कैच को लेकर हुए विवाद पर, रायुडू ने कहा कि यह एक "क्लीन कैच" था। उन्होंने अंत में कहा कि, 'आखिरकार, भगवान हमारे साथ थे।' कुछ मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने कैच लेने के बाद बाउंड्री रोप की स्थिति पर सवाल उठाए थे। हालांकि, विवाद जल्द ही शांत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications