अलीम डार के अम्पायरिंग करियर का हुआ अंत, अब मैदान पर कभी नज़र नहीं आयेंगे
एलीम डार ने अपने 19 साल लम्बे करियर को अलविदा कह दिया। आईसीसी एलिट पैनल में अब दो नए अम्पायरों को शामिल कर लिया गया है।

Aleem Dar stepped down: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज अम्पायर अलीम डार अपनी पारी को विराम देने का निर्णय ले लिया। अपने अम्पायरिंग करियर में सालों तक काम करने के बाद अलीम डार एलिट पैनल से इस्तीफ़ा दे दिया। 19 सालों तक 54 वर्षीय अलीम डार ने एलिट पैनल में काम किया और अब उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। डार ने वर्ल्ड कप फाइनल्स में भी अम्पायरिंग करने का सौभाग्य प्राप्त किया है और यह एक बड़ी बात होती है। (Photo: ICC)
अलीम डार ने किया लम्बा सफर तय
अलीम डार ने अपने करियर में कुल 435 मैचों में अम्पायरिंग की। वनडे और टी20 को मिलाकर अलीम डार ने कुल चार वर्ल्ड कप फाइनल में कार्य किया। पाकिस्तान की तरफ से आईसीसी एलिट पैनल में काम करने वाले वह पहले अम्पायर थे। साल 2000 में एक वनडे मैच में उन्होंने सबसे पहले अम्पायर के तौर पर कार्य किया था। उन्होंने 222 मैचों में अम्पायरिंग की। इसके अलावा 144 टेस्ट और 69 टी20 मैचों में भी वह अम्पायर रहे। पांच बार वह वनडे वर्ल्ड कप में अम्पायर रहे और सात बार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर अम्पायर कार्य किया।
अपने करियर पर डार का अहम बयान
आईसीसी से अलीम डार ने कहा कि यह काफी लम्बा सफर रहा है लेकिन मैंने हर पल का लुत्फ़ उठाया। मैंने दुनिया भर में अम्पायरिंग कर सम्मान प्राप्त किया और जो कुछ प्राप्त किया है, इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। हालांकि मैं अब भी अम्पायरिंग करना चाहता था लेकिन मुझे लगता है कि 19 साल के सफर को विराम देने का यह सही समय है। एलिट पैनल में किसी और को मौका देना का समय है। अम्पायरों को मेरा यही सन्देश है कि कड़ी मेहनत करते हुए अनुशासन बनाकर रखो और सीखना कभी मत छोड़ो।
पीसीबी को भी डार ने दिया धन्यवाद
अलीम डार ने आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद दिया। इसके अलावा पैनल के अपने साथी अम्पायरों का भी धन्यवाद किया। अलीम के जाने के बाद एलिट पैनल में पाकिस्तान के अहसान रजा को शामिल किया गया है। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के अम्पायर एड्रियन होल्डस्टॉक को भी एलिट पैनल में शामिल कर लिया गया है।
आईसीसी एलिट पैनल में शामिल अम्पायर
क्रिस गैफने (न्यूजीलैंड), कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), मैरैस इरास्मस (दक्षिण अफ्रीका), माइकल गॉफ (इंग्लैंड), नितिन मेनन (भारत), पॉल रीफेल (ऑस्ट्रेलिया), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड केटलबोरो (इंग्लैंड) , रोडनी टकर (ऑस्ट्रेलिया), जोएल विल्सन (वेस्टइंडीज), एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अहसान रजा (पाकिस्तान)।












Click it and Unblock the Notifications