आकाश दीप द्वारा जो रूट को बोल्ड करने का मामला, आ गया नियम बनाने वाली संस्था का फैसला, क्या नो बॉल थी?

Akash Deep: एजबेस्टन टेस्ट मैच में आकाश दीप की वह गेंद तो सबको याद होगी, जो उन्होंने जो रूट को आउट करने के लिए डाली थी। दूसरी पारी के दौरान आकाश दीप ने रूट के डंडे उड़ा दिए थे। इसके बाद बवाल भी हुआ था और यहां तक कहा गया कि गेंद नो बॉल थी।

दरअसल ऐसा लग रहा था कि आकाश दीप का पिछला पाँव साइड क्रीज से टच हुआ है। हालांकि आकाश दीप का इरादा भी क्रीज से बाहर जाकर गेंद डालने का नहीं था। बवाल के बाद और नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबन क्रिकेट क्लब की प्रतिक्रिया आई है।

akash deep

MCC ने बताया है कि क्या आकाश दीप की वह गेंद सच में नो बॉल थी? बयान भारतीय गेंदबाज के पक्ष में ही आया है और आकाश दीप को क्लीन चिट दे दी गई है। रूट को आउट करने वाली गेंद में कोई खराबी नहीं थी। आकाश दीप ने बिलकुल सही काम किया था।

मेरिलबन क्रिकेट क्लब ने कहा कि तीसरे अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया, इसकी ख़ुशी है क्योंकि आकाश दीप का पांव क्रीज के अंदर की तरफ गिरा था। उनका पांव अंदर की तरफ था और बाहरी क्रीज को टच नहीं करना चाहिए। आकाश दीप इस मामले में सही थे, इस वजह से नो बॉल नहीं दी गई थी और फैसला भी बिलकुल सही था।

Akash Deep पर किसने उठाया सवाल?

रूट जब आउट हुए थे, तो इस मामले को कमेंटेटर एलिशन मिशेल ने उठाया था, उनके अनुसार आकाश दीप का पिछला पांव साइड वाली क्रीज से टच होकर जा रहा था और रूट बोल्ड हो गए थे, ऐसे में अंपायर को नो बॉल देते हुए बल्लेबाज को क्रीज पर रखना था।

Akash Deep ने झटके 10 विकेट

एजबेस्टन टेस्ट मैच में आकाश दीप ने धमाल मचा दिया और कुल 10 विकेट लेते हुए इंग्लैंड को 336 रनों की बड़ी हार झेलने पर मजबूर कर दिया, आकाश दीप ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने सिराज के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए नई गेंद संभाल ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+