अरे ये क्या हुआ? वर्ल्ड कप जीत के बाद अजित अगरकर ने BCCI के सामने रख दी बड़ी डिमांड
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बीसीसीआई के सामने एक ऐसी मांग रख दी है, जिसने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है।
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उनके कार्यकाल को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए। अगरकर का मौजूदा अनुबंध 2025 में समाप्त होने वाला था, जिसे पहले ही एक साल (2026) के लिए विस्तार दिया जा चुका है। अब लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम की सफलता के बाद अगरकर अपनी इस विनिंग स्ट्रीक को अगले साल के बड़े लक्ष्य तक ले जाना चाहते हैं।

गौतम गंभीर ने दिया पूरा समर्थन
इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट हेड कोच गौतम गंभीर का बयान है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद गंभीर ने साफ कहा कि इस जीत का असली श्रेय अजीत अगरकर को जाता है। गंभीर ने कहा, "अजीत ने बहुत आलोचना सही है, लेकिन उनकी दूरदर्शिता की वजह से ही हमें यह ट्रॉफी मिली है। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूँ।" गंभीर और अगरकर की जुगलबंदी ने ही टीम में रोहित-विराट के युग के बाद सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे कप्तानों को तैयार किया है।
क्या अगरकर की बात मानी जाएगी
फिलहाल बीसीसीआई ने इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, माना जा रहा है कि जय शाह और अन्य अधिकारी अगरकर के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले चयन समिति में बदलाव करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए उम्मीद है कि अगरकर को 2027 तक की कमान मिल जाएगी।
अगरकर ने कड़े फैसले लेते हुए टीम में युवाओं को मौका दिया और सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम को बिखरने नहीं दिया। उन्होंने सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने में भी कोई झिझक नहीं दिखाई। ऐसे में बोर्ड उनको एक बार फिर से मौका दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications