अजिंक्य रहाणे ने सलेक्टर्स पर लगाया बड़ा आरोप, शमी की तरह बम फोड़ते हुए खोली पोल
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर धमाकेदार प्रदर्शन भी किया। हालांकि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय उनको टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टीम से बाहर करने का दर्द रहाणे ने अब बयां किया है।
मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में 159 रन की पारी खेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्ताओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम में होना चाहिए था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रहाणे ने कहा कि ये उम्र की बात नहीं है, बल्कि इरादे और जुनून की बात है। लाल गेंद क्रिकेट के लिए मेरे अंदर अब भी वही पैशन है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में मेरी ज़रूरत थी और मैं पूरी तरह तैयार था। रहाणे ने सलेक्टर्स के ऊपर बातचीत तक नहीं करने का आरोप लगाया।
Ajinkya Rahane का बड़ा आरोप
उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ज़्यादा मौके मिलने चाहिए थे। कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ। मैं केवल उन्हीं चीज़ों पर ध्यान दे सकता हूँ जो मेरे नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे सफेद गेंद क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को संतुलन देते हैं, वैसे ही टेस्ट क्रिकेट में भी अनुभव की अहम भूमिका होती है।
Ajinkya Rahane ने सरफराज को क्या कहा?
अजिंक्य रहाणे ने सरफराज खान को भी किसी चीज पर ध्यान नहीं देते हुए रन बनाने पर फोकस करने के लिए कहा है, सरफराज को भी टीम से बाहर रखा गया है। इससे पहले मोहम्मद शमी ने भी सलेक्टर्स को निशाने पर लिया था और कहा कि मेरा काम प्रदर्शन करना है, फिटनेस है तभी मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं, फिटनेस के बारे में खुद से जाकर बोलना मेरा काम नहीं है।
शमी को भारत ए की टीम में शामिल नहीं रखा गया है, यह टीम दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज में खेलेगी। रहाणे और शमी की तरफ चेतेश्वर पुजारा भी टीम से बाहर थे और उन्होंने बाद में रिटायरमेंट ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications