Vaibhav Suryavanshi को लेकर शुभमन गिल के बयान से मचा बवाल, जडेजा को आया 'गुस्सा', फैंस के भी उड़े होश

Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में सोमवार यानी 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी के इस शतक ने भले ही जयपुर को खुश कर दिया हो, लेकिन इससे गुजरात की टीम बिल्कुल खुश नजर नहीं आई। मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के एक बयान पर बवाल भी हो रहा है।

सूर्यवंशी ने शतक जड़ लूटी वाहवाही (Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi)

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपना तीसरा आईपीएल मैच खेलते हुए 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली और टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए। उनकी पारी में आठ चौके और 11 छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 25 गेंदें शेष रहते 210 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Shubman Gill 1

शुभमन गिल ने सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सूर्यवंशी की पारी को महज एक "लकी दिन" बताते हुए कहा कि यह उनका दिन था। उनकी बल्लेबाजी बहुत शानदार थी और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। गिल का यह बयान भारत के पूर्व स्टार अजय जडेजा को अच्छी नहीं लगी, जिन्होंने इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धि को खारिज करने की निंदा की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी गिल के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।

जडेजा हो गए भावुक

जडेजा ने जियोस्टार पर भावुक होकर कहा कि एक 14 वर्षीय बच्चे का खुद पर विश्वास करना, उसे इतना आगे ले जाना... भले ही यह एक दिन हो। जैसे कि टेलीविजन पर किसी खिलाड़ी ने कहा कि ओह, यह उसका लकी डे था लेकिन मेरा मानना है यह उससे कहीं अधिक था। जडेजा ने आगे कहा कि हम सभी जिन्होंने उस उम्र में क्रिकेट का सपना देखा था, सपने इसी से बनते हैं। वैभव ने सिर्फ़ सपने नहीं देखे, उसने जाकर उस सपने को जीया।

गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

सूर्यवंशी ने इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी गेंदबाजों के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया और पहली गेंद से ही आक्रामक हो गए। उन्होंने इशांत के एक ओवर में 28 रन और करीम जनत के दूसरे ओवर में 30 रन बनाए, जिसमें उन्होंने बेखौफ स्ट्रोक प्ले का प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी साझेदारी ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की शानदार साझेदारी की।वैभव को आखिरकार प्रसिद्ध कृष्णा ने 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+