IND vs SA: सीरीज के बीच में अफ्रीकी टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक खेले गए 3 मुकाबलों में मेहमान अफ्रीकी टीम 2-1 से आगे चल रही है और टीम को सीरीज जीतने के लिए भी फेवरेट माना जा रहा है।
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक खेले गए 3 मुकाबलों में मेहमान अफ्रीकी टीम 2-1 से आगे चल रही है और टीम को सीरीज जीतने के लिए भी फेवरेट माना जा रहा है। चौथा टी20 शुक्रवार, 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि, इसी बीच साउथ अफ्रीका के लिए क बुरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्करम शुरुआती 3 मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं थे और अब बचे हुए दो मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे।

Recommended Video
दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान टॉस के समय अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने ये जानकारी दी थी एडेन मार्करम कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मार्करम 8 जून को आखिरी दौर की टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए थे। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मार्करन क्वारंटीन में थे, लेकिन पूरी तरह से रिकवर नहीं होने के कारण वह जल्द ही अपने देश रवाना होंगे।
27 वर्षीय एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका का अहम खिलाड़ियों में से एक है। अभी तक खेले 20 T20I मैचों में उन्होंने 39 की औसत और 147 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 588 रन बनाए हैं। 18 पारियों में वह छह बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। मार्करम टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूती देने के अलावा बढ़िया ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम पर 5 विकेट भी दर्ज है। अफ्रीकी टीम को अपने इस स्टार खिलाड़ी की कमी बाकी के दोनों मैचों में जरूर खलेगी।
मार्करम हाल ही में आईपीएल के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आए थे। टूर्नामेंट में वह शानदार लय में थे।उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications