'याद नहीं आखिरी बार इंग्लैंड में कब ऐसा हुआ था', एजबेस्टन में जेम्स एंडरसन के रोल पर सरप्राइज हुए वॉन

'याद नहीं एंडरसन ने इंग्लैंड में आखिरी बार कब दूसरी नई गेंद नहीं ली थी',

Ashes 2023: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन को यह याद नहीं है कि इंग्लिश कंडीशन में जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने अंतिम बार कब दूसरी नई गेंद अपने हाथ में नहीं ली थी।

एशेज 2023 सीरीज के एजबेस्टन टेस्ट मैच में पांचवे दिन बेन स्टोक्स ने नई गेंद लेने के बावजूद जेम्स एंडरसन को बोलिंग नहीं दी। इस पर माइकल वॉन ने प्रतिक्रिया दी है।

James Anderson in ashes

क्रिकबज से बात करते हुए माइकल वान ने बताया, मुझे याद नहीं है कि जेम्स एंडरसन ने दूसरी नई गेंद इंग्लिश कंडीशन में अपने हाथ में कब नहीं ली थी। परिस्थितियों चीख चीख कर कह रही थी कि आप जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को लगा दीजिए और नाथन लियोन को सीधी गेंद फेंकिए। लियोन लाइन के अक्रॉस खेलने जा रहे हैं।

जेम्स एंडरसन इस मैच में निराशा ही साबित हुए। उन्होंने पहली पारी में 1 विकेट लिया और दूसरी में कोई विकेट नहीं मिला। शायद दूसरी नई गेंद उनके हाथ में होती तो एंडरसन के साथ-साथ इंग्लैंड की किस्मत भी बदल सकती थी।

लेकिन मैच में पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 55 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में एक और शानदार टेस्ट मैच जोड़ दिया।

माइकल वॉन कहते हैं, 5 दिन स्पेशल क्रिकेट खेला गया। अंतिम दिन जब मुकाबला खत्म होता है तो ऐसी टेंशन बनती है। लेकिन हर दिन दोनों टीमों ने अलग-अलग स्टाइल में क्रिकेट खेला। ऑस्ट्रेलिया परंपरागत तरीके से खेल रहा था, तो इंग्लैंड ने बिल्कुल अलग ही अंदाज में खेल दिखाया और आस्ट्रेलिया को अंत में जीत मिली।

आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है, और अगला मुकाबला लॉर्ड्स में 28 जून को होने जा रहा है। इसके अलावा आज यानी 22 जून से महिला एशेज की शुरुआत भी हो रही है। एकमात्र टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+