पाकिस्तान के विराट कोहली ने लिया संन्यास, कहा- मुझे जानबूझकर खेलने से रोका गया, मैंने पैसों को....
Ahmed Shehzad announces his retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्सर अपने बोर्ड और साथी खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के खुलासा करते रहे हैं। आने वाले समय में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के अगले सीजन का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए सभी 6 टीमों नेअपने-अपने खिलाड़ियों को ड्राफ्ट कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।
अहमद शहजाद को नहीं मिला खरीददार: पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के लिए कई खिलाड़ियों पर महंगी बोली लगाई गई तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो अनसोल्ड रहे। जिन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाकिस्तान के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले अहमद शहजाद को भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। लगातार 3 सालों से अहमद शहजाद पीसीएल में नहीं खेल पा रहे हैं।

पीएसएल से लिया संन्यास: 32 साल की उम्र में अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अहमद शहजाद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा पाकिस्तान सुपर लीग को अलविदा! अपने पोस्ट में उन्होंने बताया जो सोचा था कि इस साल नहीं लिखूंगा एक और पीएसएल ड्राफ्ट चला गया और वही पुरानी कहानी मुझे नहीं चुना गया। अल्लाह जाने क्यों?
जानबूझकर रखा जा रहा है बाहर: उन्होंने लिखा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्हें लगता है कि उन्हें बाहर रखने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है। तब जब फ्रेंचाइजी ने उनसे कमतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुन लिया। लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उन्होंने लिखा कि मैं नहीं जानता कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाने की जिम्मेदारी किसकी है लेकिन मुझे ठीक-ठाक पता है कि मुझे पीएसएल का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। पूरे देश और फैंस को भी यह बहुत जल्द ही पता चल जाएगा।
पैसों को नहीं दी अहमियत: अहमद शहजाद ने भावुक होते हुए आगे लिखा कि मैंने कभी भी खेल से बढ़कर पैसों को नहीं माना। मैंने कभी भी पैसों के लिए नहीं खेला और ना ही ऐसा कभी करूंगा। जबकि कई लोगों ने दुनिया भर में जाकर लीग खेला है। लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मेरे लिए क्रिकेट हमेशा पहले रहा है, अहमद शहजाद के इस पोस्ट पर लगातार फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोहली की तरह दिखते हैं शहजाद: बता दें कि अहमद शहजाद को एक समय पर पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाता था। अहमद शहजाद की शक्ल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से काफी मिलती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगातार कोहली और अहमद शहजाद की तस्वीर वायरल होती रही है। पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट फैंस तो अहमद शहजाद को पाकिस्तान का विराट कोहली भी मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications