World Cup 2023: आखिर ये दुख खत्म क्यों नहीं होता? विराट कोहली का यह वीडियो देख रो देंगे आप
World Cup 2023 final, Video Viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं। विराट कोहली दूसरे टेस्ट से पहले नेट पर जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली ने सबसे अधिक 76 रन बनाए थे। सेंचुरियन टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम को अब केपटाउन टेस्ट जीतना चाहेगी। भारत को सीरीज बराबरी के लिए दूसरे टेस्ट मैच को जीतना हर हाल में जरूरी है।
शानदार रहा प्रदर्शन: साल 2023 भारतीय टीम के लिए शानदार रहा था। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मुकाबलों में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। वर्ल्ड कप के सभी लीग और सेमीफाइनल मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल जीतने की भी सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अधूरा रह गया ख्वाब: ऑस्ट्रेलिया से मिली फाइनल में हार के साथ ही भारतीय टीम का 12 साल बाद एक बार फिर से अपनी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लीग मुकाबलों में काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल हार के बाद कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
सामने आया नया वीडियो: फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों की निराशा वाली कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। लेकिन एक वीडियो ऐसा है जो आज से पहले सोशल मीडिया पर नहीं आया था। दरअसल, यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय फैंस वीडियो में विराट कोहली की मायूसी को देख हताश हो रहे हैं। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी की निराशा साफ देखी जा सकती है।
जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतती है तो उनके खिलाड़ी जश्न मान रहे हैं तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा निराशा खड़े हैं। वहीं विराट कोहली हताश होकर अपने कैप से स्टांप की बेल्ट गिरा देते हैं। कोहली का यह वीडियो देख फैंस की आंखें भी नम हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications