अब स्टोक्स के साथ क्या होगा? ODI से संन्यास लेने वाले एक दिग्गज का ECB ने किया था ये हाल

नई दिल्ली, 19 जुलाई: बेन स्टोक्स ने तो क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। वे टेस्ट में कप्तान हैं, उसमें खेलना जारी रखेंगे। टी20 क्रिकेट में भी सक्रिय रहेंगे। आज के समय में अधिकतर ये दो फॉर्मेट ही खेले जाते हैं। यानी स्टोक्स अब भी क्रिकेट में बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगे। स्टोक्स ने क्रिकेट बोर्ड पर कटाक्ष भी किया कि इतने मैच रखोगे तो शरीर जवाब दे ही जाएगा। यह आसान नहीं कि लुभावनी, पैसेदार टी20 लीग के जमाने में कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर तीनों फॉर्मेट में टिके।

ईसीबी ने क्या किया?

ईसीबी ने क्या किया?

यह वाकई में मुश्किल है, और आप ऑलराउंडर हैं तो समझे बॉडी की वॉट लगनी तय है। स्टोक्स ने 31 साल में उम्र में यह संन्यास लेकर अपने करियर को आगे ही बढ़ाया है।

अब देखना होगा कि ईसीबी उनको टी20 में मौका देगा या नहीं। क्योंकि इंग्लैंड के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज केविन पीटरसन यह कह चुके हैं कि वे भी क्रिकेट मैचों की संख्या को लेकर अपना रोना रो चुके थे और वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे लेकिन बदले में पता है ईसीबी ने क्या किया?

टी20 से भी दफा कर दिया

टी20 से भी दफा कर दिया

ईसीबी ने इस धाकड़ खिलाड़ी को टी20 से भी दफा कर दिया। पीटरसन ने इस बात को एक ट्वीट करके मजाक में बताया है। पीटरसन कहते हैं कि एक मैंने कहा कि मैचों के शेड्यूल बकवास हैं और मैं इसको झेल नहीं पाऊंगा, तो मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास लेता हूं और फिर ईसीबी ने मुझे टी20 से भी बैन कर दिया।

केविन पीटरसन ने बताया खुद के साथ हुआ सलूक

केविन पीटरसन ने बताया खुद के साथ हुआ सलूक

महान बल्लेबाज की तरह याद रहने वाले केविन पीटरसन ने संन्यास के बाद इंग्लिश क्रिकेट में फिर से सक्रिय होने की भरसक कोशिश की लेकिन तत्कानी कप्तान इयोन मोर्गन ने पहले ही साफ कर दिया था कि केविन इंग्लैंड के भविष्य के सफेद गेंद क्रिकेट प्लान का हिस्सा नहीं होने जा रहे हैं।

पीटरसन की ईसीबी से ज्यादा बनती भी नहीं थी। तब क्रिकेट डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रास हुआ करते थे। पीटरसन ने एक जबरदस्त घरेलू दोहरा शतक लगाया था जिसके बाद भी स्ट्रॉस ने साफ कहा था कि यह प्रयास नाकाफी है। पीटरसन ने तब ट्वीट करके कहा था, मैं बर्बाद हो गया।

अब स्टोक्स के साथ क्या होगा?

अब स्टोक्स के साथ क्या होगा?

कुल मिलाकर वे खट्टे अनुभव थे लेकिन संन्यास के बाद केविन अब कहीं अधिक अनुभवी, ज्यादा मजेदार और चीजों को समझदारी से डील करने वाले इंसान हैं। उन्होंने अपने मौके का इंतजार किया और स्टोक्स के फैसले के बाद ईसीबी पर चुटकी ली।

देखना मजेदार होगा कि बेन स्टोक्स को लेकर इंग्लैंड की क्या योजनाएं हैं क्योंकि समय बदल चुका है। स्टोक्स की इंग्लिश क्रिकेट में तूती बोलती है। वे ईसीबी के उतने ही असरदार सितारे हैं जैसे कि बीसीसीआई के लिए विराट कोहली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+