धुआंधार बैटिंग के बाद बाबर आज़म ने की घातक गेंदबाजी, ऑल राउंड प्रदर्शन से अकेले दिलाई टीम को जीत
Babar Azam: एशिया कप की टीम में बाबर आज़म को शामिल नहीं किया गया है। कुछ कारणों से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनके अलावा मोहम्मद रिज़वान को भी बाहर किया गया। दोनों के नहीं होने पर सवाल भी थे लेकिन पीसीबी ने यह कड़ा फैसला ले लिया।
इस बीच म पेशावर जाल्मी और लीजेंड्स इलेवन के मैच में बाबर आज़म ने अपना दमखम दिखाया है। बाबर ने न केवल बैटिंग में धमाल मचाया, बल्कि गेंदबाजी में भी अपना हाथ दिखाते हुए विपक्षी टीम को मुकाबला हराने में अपना अहम योगदान दिया है।

बाबर आज़म पेशावर के लिए बतौर कप्तान खेल रहे थे और टीम की जिम्मेदारी अपने कन्धों पर बखूबी लेते हुए लीजेंड्स इलेवन की टीम को पीछे धकेल दिया। अपने इंटरनेशनल अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की।
पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए वित्तीय सहायता जुटाने के लिए आयोजित इस मैच में 15-15 ओवर रखे गए थे। पहले खेलते हुए पेशावर ने 144 रनों का धाकड़ स्कोर खड़ा कर दिया। शोएब अख्तर और वकार जैसे गेंदबाजों का सामना करते हुए बाबर आज़म ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 23 गेंदों का सामना किया था।
ऑफ़ स्पिनर सईद अजमल ने बाबर आज़म को अपनी गेंद पर बोल्ड कर वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। इससे पहले शोएब अख्तर और वकार जैसे खिलाड़ी उनको आउट करने में नाकाम रहे थे और दोनों की गेंदों को बाबर आज़म सहजता से खेल गए।
जवाब में खेलते हुए लीजेंड्स के लिए इंजमाम उल हक ने धाकड़ अंदाज में बैटिंग की लेकिन टीम छह रनों से यह मुकाबला हार गई। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए। बाबर आज़म ने इस बार गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया और दो विकेट लेते हुए लीजेंड्स को पराजित कर दिया। बाबर ने अजहर अली और यूनिस खान को चलता किया।












Click it and Unblock the Notifications