Afridi vs Gambhir: 'गौतम गंभीर हमेशा सही नहीं होते', अफरीदी ने कोचिंग स्टाइल पर उठाए सवाल
Afridi vs Gambhir: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच मैदान पर शुरू हुई पुरानी जंग एक बार फिर भड़क उठी है। गंभीर के भारतीय टीम के कोच बनने के बाद अफरीदी ने एक बार फिर उन पर सीधा और तीखा हमला किया है। एक इंटरव्यू में अफरीदी ने गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से गौतम ने अपनी कोचिंग शुरू की, ऐसा लगा जैसे वह सोचते हैं कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं, वह सही है।
अफरीदी ने साधा गंभीर पर निशाना (Afridi vs Gambhir)
लेकिन कुछ समय बाद, यह साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते हैं। अफरीदी की यह आलोचना उनके और गंभीर के बीच लंबे समय से चली आ रही तकरार की अगली कड़ी है। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में भी गंभीर को नकारात्मक सोच वाला और सकारात्मकता की कमी वाला व्यक्ति बताया था। अफरीदी का यह बयान गंभीर के नेतृत्व और टीम के प्रति उनकी सोच पर सवाल खड़े करता है।

गंभीर पर फैंस का भी फूटा गुस्सा
अफरीदी के इस बयान से पहले गंभीर को भारतीय फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा है। गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। जो रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी घरेलू हार थी। इस हार के बाद स्टेडियम में मौजूद निराश समर्थकों ने सीधे हेड कोच गौतम गंभीर को निशाना बनाया।
गंभीर के कोच बनने के बाद टेस्ट में बुरा हाल
बारसापारा स्टेडियम के स्टैंड्स से गौतम गंभीर हाए-हाए के नारे गूंजने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इस सीरीज हार ने न केवल टीम के गौरव को ठेस पहुंचाई है, बल्कि गंभीर के कोचिंग कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर के नेतृत्व में भारत न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर अब तक पांच टेस्ट मैच हार चुका है।












Click it and Unblock the Notifications