Head to Head:अफगानिस्तान-बांग्लादेश में किसका पलड़ा भारी? मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

Afghanistan vs Bangladesh head to head cricket records: आज यानी सोमवार 11 नवंबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराया था, जबकि दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान को 68 रनों से हराया, और इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई।

दोनों टीमों की नजर जीत पर

अब तीसरे मैच के परिणाम पर ही सीरीज का विजेता तय होगा। दोनों टीमें तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी। इस सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिद के हाथों में है, जबकि बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो कर रहे हैं। दोनों ही कप्तान अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

Afghanistan vs Bangladesh 1

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आमने-सामने की टक्कर थोड़ी बांग्लादेश के पक्ष में है, लेकिन अफगानिस्तान ने भी अपना दमखम दिखाया है। इन दोनों टीमों ने अब तक 18 वनडे खेले हैं। बांग्लादेश ने 11 मैच जीते हैं, जबकि अफ़गानिस्तान ने सात मैच जीते हैं। ऐसे में अफगानिस्तान पर बांग्लादेश का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

शारजाह की पिच पर स्पिनरों को खासा मदद मिलती है, जहां धीमी गति से टर्न लेने वाले गेंदबाजों का दबदबा रहता है। हालांकि, छोटी बॉउंड्री के कारण बल्लेबाजों के पास भी रन बनाने का अच्छा मौका होता है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

बांग्लादेश की टीम: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, जाकिर हसन, नाहिद राणा।

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूकी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, दरविश रसूली, रियाज़ हसन, नूर अहमद, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी, नवीद जादरान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+