अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने लिया चौंकाने वाला फैसला, अपनी टीम के लिए खेलने से किया मना
Usman Ghani takes break: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान गनी ने अचानक खेल से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर आकर गनी ने एक थ्रेड लिखते हुए इसकी जानकारी दी। उस्मान गनी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट में बैठे लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप जड़ा है।
उस्मान गनी ने यह निर्णय तब लिया है, जब उनको बांग्लादेश दौरे के लिए सफेद बॉल टीम में शामिल नहीं किया गया। बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान की टीम वनडे सीरीज के अलावा टी20 सीरीज में भी खेलने वाली है। गनी टीम में नहीं हैं।

ट्विटर पर आकर उन्होंने लिखा कि ध्यान से विचार करने के बाद मैंने अफगानिस्तान क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। बोर्ड में मौजूद करप्ट लीडरशिप के कारण मुझे ऐसा करना पड़ा है। मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा तथा उचित मैनेजमेंट और चयन समिति के गठन का इंतजार करूंगा।
उस्मान गनी ने आगे लिखा कि एक बार (मैनेजेमेंट में) सब ठीक होने के बाद मैं वापस खेलने के लिए आऊंगा। तब तक मैं अपने प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करने से खुद को रोक रहा हूं। कई दौरों के बाद मैं अध्यक्ष से नहीं मिल पाया, वह अनुपलब्ध थे। इसके अलावा मुझे टीम से बाहर करने का उचित कारण भी मुख्य चयनकर्ता नहीं दे पाए।
गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का चयन किया है। इसमें मोहम्मद शहजाद की वापसी हुई है। वह टीम से बाहर थे लेकिन उनको शामिल किया गया है। उस्मान गनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे उनकी नाराजगी सामने आई है।
बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान की टीम दो टुकड़ों में गई है। पहले टेस्ट मैच के लिए वहां जाकर अफगान टीम वापस आ गई थी। इसके बाद अब एक बार फिर से वहां गई है। टेस्ट सीरीज में एक ही मैच खेला गया था। इसे बांग्लादेश ने जीता था।












Click it and Unblock the Notifications