AFG vs BAN: अफगानिस्तान के नए स्पिनर ने बरपाया कहर, बांग्लादेश को अकेले चटाई धूल
AFG vs BAN: अफगानिस्तानी टीम का धाकड़ प्रदर्शन निरंतर जारी है। शारजाह में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले ही मैच में अफगानों ने धमाका कर दिया और जीत हासिल की। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज में भी लीड बना ली है और बांग्लादेश का काम मुश्किल कर दिया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने अपने दो विकेट जल्दी गंवाए। गुरबाज 5 और रहमत शाह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सेदिउल्लाह भी 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ अफगानिस्तान की स्थिति थोड़ी खराब हो गई।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने फिफ्टी जमाते हुए टीम को संभाला लेकिन वह 52 पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद गुलबदीन ने 22 रनों की पारी खेली लेकिन असली गेम मोहम्मद नबी के बल्ले से देखने को मिला। नबी ने स्थिति को समझते हुए बैटिंग की और फिफ्टी जड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।
नबी शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 84 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह अफगानिस्तान की टीम दो गेंद शेष रहते 235 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्ताफिकुर रहमान ने 4-4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। तंजीद हसन आते ही आउट होकर चलते बने। वह। 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। सौम्य सरकार ने 33 और नजमुल शान्तो ने 47 रनों की पारी खेली। इस बीच विकेट पतन शुरू हो गया।
सिर्फ मेहदी हसन मिराज 28 रन बनाने में सफल रहे और अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। इस तरह बांग्लादेश की पूरी टीम 143 रनों के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए अल्लाह गजनफर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा राशिद खान को भी 2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications