अफगानिस्तान ने BCCI को दिया बड़ा झटका, भारत छोड़ दूसरे देश में बनाया घरेलू स्टेडियम
Afghanistan Cricket Team: फगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना घरेलू मैदान पिछले साल भारत में लिया था लेकिन नोएड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान हुई अव्यवस्था के बाद मामला खराब हो गया। वह मुकाबला बारिश के कारण हुआ ही नहीं और रद्द कर दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई की आलोचना हुई।
कानपुर, नोएडा और लखनऊ के स्टेडियम देने की बात अफगानिस्तान बोर्ड से हुई थी लेकिन उस मैच में हुए नुकसान और बीसीसीआई की अनदेखी के चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नया बेस किसी अन्य देश में बनाने की घोषणा कर भारतीय बोर्ड को एक तगड़ा झटका दिया है।

अगले पांच सालों के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खाड़ी देश के एक स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। इसकी घोषणा कर दी गई है और वहां के क्रिकेट बोर्ड के साथ बात भी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इससे बड़ा झटका जरूर लगा होगा।
दरअसल अफगानिस्तान ने यूएई की राजधानी अबुधाबी में अपना बेस बनाने की घोषणा की है। अगले पांच सालों तक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली घरेलू सीरीज वहां होंगी। अन्य देशों को वहां आकर अफगान टीम के खिलाफ खेलना होगा।
यूएई अफगानिस्तान के सभी प्रशिक्षण शिविरों और सभी अफगानिस्तान ए और राष्ट्रीय आयु-समूह मैचों की मेजबानी करेगा। इसके अतिरिक्त एसीबी और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अफगानिस्तान की वरिष्ठ टीम को द्विपक्षीय मैचों में मदद करेगा।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पहले अफगान टीम का होम ग्राउंड ग्रेटर नोएडा था। इसके अलावा देहरादून और लखनऊ में भी अफगान टीम ने खेला है। इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में टेस्ट मैच के दौरान बारिश के बाद मैदान को ठीक ही नहीं किया जा सका। आउटफील्ड चार दिनों तक लगातार खराब ही रही थी। पांचवें दिन मुकाबले को रद्द करने की घोषणा हुई थी। बीसीसीआई की कड़ी आलोचना देखने को मिली थी और अब अफगान बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications