एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की मजबूत टीम घोषित, क्यों चुने गए 22 खिलाड़ी? कौन बना कप्तान
Afghanistan Team Asia Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम की घोषणा भी कर दी गई है। इस टीम में कुल 22 प्लेयर्स को शामिल किया गया है। राशिद खान को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।
हालिया समय में राशिद खान की फॉर्म चिंता का विषय रही है लेकिन अफगान बोर्ड को उम्मीद है कि राशिद अपनी लय हासिल कर लेंगे। अफगान बोर्ड का कहना है कि राशिद खान की फॉर्म को लेकर रातों की नींद गंवाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इंडियन प्रीमियर लीग में राशिद खान का साधारण प्रदर्शन रहा था, उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 9 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट 9.34 तथा औसत 57.11 रही, उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क के लिए खेलने से मना कर दिया। यह फैसला उन्होंने अपनी पिछली फॉर्म को देखते हुए लिया है और फिलहाल सुधार की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
क्रिकबज के अनुसार एसीबी के चयन समिति के सदस्य मीर मुबरिज ने कहा कि रशीद खान अफगानिस्तान के सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमेशा टीम के लिए खेला है। फॉर्म में हों या फॉर्म से बाहर, यह खेल का हिस्सा है, लेकिन वह बहुत अच्छे से जानते हैं कि कैसे मजबूत वापसी करनी है और टीम व देश के लिए बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है।
कब है अफगानिस्तान का पहला मैच?
अफगानिस्तान अपना एशिया कप अभियान 9 सितंबर को अबू धाबी में हांगकांग के खिलाफ शुरू करेगा, जबकि अगले दो मैच वे क्रमशः 16 सितंबर को बांग्लादेश और 18 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे।
अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, वफीउल्लाह तरखीळ, इब्राहिम ज़द्रान, दरवेश रसूली, मोहम्मद इशाक, रशीद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, नंगयाल खरोटी, शरफुद्दीन अशरफ, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजाई, गुलबदीन नैब, मजीब ज़द्रान, एएम ग़ज़नफ़र, नूर अहमद, फज़ल हक फ़ारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुल्लाह अहमदजाई, बशीर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications