Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ वर्ल्ड कप का हीरो, कभी धोनी जैसे थे लंबे बाल, दमदार रहा करियर

Afghan Cricketer Shapoor Zadran: क्रिकेट के मैदान पर अपनी लंबी रन-अप से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले गेंदबाज आज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट के ऐतिहासिक सफर के सबसे बड़े नायकों में से एक शापूर जादरान (Shapoor Zadran) इस समय अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की आंखें नम हैं और हर कोई इस गेंदबाज की सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है।

आईसीयू में भर्ती है दिग्गज गेंदबाज (Afghan Cricketer Shapoor Zadran)

शापूर जादरान के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है। शापूर के भाई ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शापूर जादरान की सफेद रक्त कोशिकाओं (White Blood Cells) की संख्या खतरनाक स्तर तक गिर गई है, जिसके कारण उनका शरीर संक्रमण से लड़ पाने में असमर्थ हो रहा है। फिलहाल वे आईसीयू (ICU) में एक्सपर्ट्स की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है।

Shapoor Zadran 1

शापूर जादरान ने झेला है संघर्ष

आज जब हम राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे सितारों को दुनिया भर में चमकते देखते हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस इमारत की नींव शापूर जादरान जैसे खिलाड़ियों ने ही रखी थी। शापूर उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने तब क्रिकेट खेलना शुरू किया जब अफगानिस्तान में सुविधाओं का नामोनिशान नहीं था। एक समय उनके बाल और लुक्स को देखकर फैंस धोनी की याद भी आ जाती थी। क्योंकि शापूर जादरान ने कुछ समय तक धोनी की तरह लंबे बाल भी रखे थे।

वर्ल्ड कप में टीम को दिलाई थी शानदार जीत

शापूर जादरान ने साल 2009 में नीदरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया और कुल 80 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। 44 वनडे मैचों में उनके नाम 44 विकेट हैं, जबकि 36 टी20 मैचों में उन्होंने 27 शिकार किए हैं। उनकी रफ्तार और जज्बा हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल रहा है। भारतीय फैंस को साल 2015 का वनडे वर्ल्ड कप अच्छी तरह याद होगा।

स्कॉटलैंड के खिलाफ जब अफगानिस्तान हार की कगार पर था तब शापूर जादरान ने ही वह ऐतिहासिक चौका जड़कर अपने देश को वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दिलाई थी। जीत के बाद मैदान पर दौड़ते हुए शापूर की वो तस्वीर आज भी हर क्रिकेट प्रेमी के जहन में ताजा है। शापूर की बीमारी की खबर फैलते ही पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज राशिद लतीफ सहित दुनिया भर के क्रिकेटरों ने उनके लिए संदेश भेजे हैं। राशिद लतीफ ने उनके निडर अंदाज की तारीफ करते हुए फैंस से प्रार्थना करने की अपील की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+