AFG vs ZIM: भारत-पाकिस्तान से भी खतरनाक हुई अफगानिस्तान! पहली बार में ही रच दिया इतिहास
AFG vs ZIM Afghanistan created history: अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने पिछले कुल सालों में इंटरनेशनल लेवल पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। अफगानिस्तान वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में कई बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देने का काम किया है। अब टेस्ट में भी अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया है। अफगानिस्तान ने कुछ ऐसा किया जो अब तक भारत-पाकिस्तान भी नहीं कर सके थे।
अफगानिस्तान ने किया बड़ा कमाल (AFG vs ZIM Afghanistan created history)
अफगानिस्तान की टीम ने अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में एशिया के बाहर जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, और इसने जल्दी ही टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। भारत, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे देशों में जाकर अफगानिस्तान ने टेस्ट सीरीज खेली, जो अफगान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल रहा और अब अफगानिस्तान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान की यह सफलता उस समय और भी खास हो जाती है, जब श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देशों को ऐसा करने में काफी वक्त लग गया था। पाकिस्तान और श्रीलंका को एशिया के बाहर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने में नौ-नौ सीरीज का समय लगा था, जबकि अफगानिस्तान ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में ही यह कारनामा कर दिखाया। भारत ने भी पहली बार में यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी।
अफगानिस्तान के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अफगानिस्तान ने एशिया के बाहर अपने पहले टेस्ट दौरे में जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। यह सफलता उन एशियाई टीमों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन सकती है जो अपने पहले टेस्ट दौरों में संघर्ष करती हैं। एशियाई टीमों के लिए विदेशों में जीत हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि वे नए वातावरण और परिस्थितियों में खेलते हैं, जो उनके लिए अनुकूल नहीं होते हैं। अफगानिस्तान ने इस कठिन चुनौती को पार करते हुए साबित कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिती में जीतना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications