AFG vs WI 3rd T20: अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच फाइनल टी20 आज, कैसे देख सकते हैं LIVE
AFG vs WI 3rd T20 Live Streaming: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज आखिरी और निर्णायक मुकाबला है। सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज कर राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
अब आज दुबई में होने वाले तीसरे टी20 में अफगान टीम की नजरें वेस्टइंडीज का

AFG vs WI 3rd T20: कब और कहां होगा मैच?
- सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच आज, 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
- वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई।
- मैच का समय: स्थानीय समयनुसार शाम 6:30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
- टॉस: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे।
भारत में कहां देखें लाइव मैच? (AFG vs WI 3rd T20 Live Streaming & Telecast)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण अधिकार भारत में किसी पारंपरिक टीवी चैनल के पास नहीं हैं। हालांकि, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस इसे आसानी से देख सकते हैं. भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode (फैनकोड) ऐप और उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैच देखने के लिए फैंस को 'मैच पास' या 'टूर पास' लेना होगा।
अफगानिस्तान की बैटिंग धांसू काम कर रही है
अफगानिस्तान की बैटिंग लाइन अप इस समय धाकड़ फॉर्म में चल रही है। पिछले मैच में उनके बल्लेबाज सदिकुल्लाह अटल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा रसूली के बल्ले से भी फिफ्टी आई थी। इससे पहले मैच में इब्राहिम जाद्रान ने धमाल मचाया था।
अफगानिस्तान की टीम
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, जियाउर रहमान शरीफी, शहीदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, अब्दुल्ला अहमदजई।
वेस्टइंडीज की टीम
ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज़, एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, क्विंटन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, शमर जोसेफ, रेमन सिममंड्स, जस्टिन ग्रीव्स, जेडन सील्स, कीसी कार्टी, शमर स्प्रिंगर, आमिर जांगू।












Click it and Unblock the Notifications