38 स्थानों की छलांग से अभिषेक शर्मा ने ICC रैंकिंग में काटा बवाल, सूर्या 2 साल में पहली बार औंधे मुंह गिरे

ICC T20 Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स का जलवा देखने को मिला है। कुछ नए नामों ने तहलका मचाने का काम किया है, वहीं पुराने नामों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

टीम इंडिया के कई बल्लेबाज टॉप दस की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव को काफी नुकसान हुआ है। वह फ्लॉप ही रहे हैं। इसका खामियाजा उनको उठाना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव दो साल में अपनी अब तक की निचली रैंकिंग पर आ गए हैं।

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा ने मुंबई टी20 में शतक जड़ा था और इसका पूरा फायदा उठाया है। वह सीधे 38 स्थानों की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा को पीछे धकेलते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।

ICC Rankings में कौन आया नीचे

तिलक वर्मा एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। उधर सूर्यकुमार यादव को पिछले दो सालों में अपनी अब तक की सबसे निचली रैंकिंग पर जाना पड़ा है। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सूर्या अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं। साल 2022 में में वह पहले नम्बर पर आए थे।

ICC Rankings में भारतीयों का दबदबा

गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने भी धमाका किया है। चक्रवर्ती पिछले सप्ताह टॉप दस में आ गए थे। इस बार उन्होंने और सुधार किया है। वह तीन स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रवि बिश्नोई को 4 स्थानों का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर हैं।

हार्दिक पांड्या टॉप पर

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप दस में एक और भारतीय है। अर्शदीप सिंह नौवें स्थान पर हैं। ऑल राउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या का कब्जा बना हुआ है। टॉप दस में वह एकमात्र भारतीय हैं। उनके बाद अक्षर पटेल का नाम है लेकिन वह ग्यारहवें स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+