अभिषेक शर्मा ने बिना सिंगल भागे बना डाले 210 रन, चौके-छक्कों से जड़ा दोहरा शतक, गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख
Abhishek Sharma: विदेश दौरे पर खामोश रहने वाले अभिषेक शर्मा एक बार फिर से लय में लौट आए हैं। उनके बल्ले ने ऐसा कहर बरपाया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने दोहरा शतक जमाकर फॉर्म में जबरदस्त तरीके से वापसी कर ली है।
पंजाब में इंटर स्टेट सीनियर वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के मैच में अभिषेक शर्मा का तूफ़ान देखने को मिला है, इसमें उन्होंने कुल 25 छक्के जड़कर तबाही मचा दी और गेंदबाज उनके सामने रहम की भीख मांगते हुए नजर आए लेकिन अभिषेक शर्मा को फर्क नहीं पड़ा।

अभिषेक ने गदर मचाते हुए तरन तारन के गेंदबाजो का बुरा हाल करते हुए महज 91 गेंदों में ही दोहरा शतक जमा दिया। वह 233 रन बनाने में सफल रहे। अभिषेक शर्मा के चौकों और छक्कों ने अमृतसर के गांधी ग्राउंड के दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।
अभिषेक शर्मा की पारी में 25 छक्कों के अलावा 15 चौके भी आए। उन्होंने अपनी बैटिंग में 210 रन तो सिर्फ चौकों और छक्कों से ही बना डाले। शुरू से ही उनका बल्ला तलवार की तरह चलने लगा। जिससे गेंदबाजों को कुछ समझ में नहीं आया और रनों की बारिश होती चली गई।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का कमाल टीम के ओवरऑल स्कोर में देखने को मिला। अमृतसर सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करके गदर मचा दिया। मैच देखने वाले हर दर्शक को इस पारी से मजा आ गया।
इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं होने पर लय बनाने के लिए इस तरह के इवेंट्स में शिरकत करना अच्छा होता है। हाल ही में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया था। अब वह घर में आकर हर टूर्नामेंट में खेलने का प्रयास करते हुए खुद को गेम में रखने का प्रयास कर रहे हैं, इससे आगामी इंटरनेशनल मैचों में उनको फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
