Abhishek Sharma Caste: अभिषेक शर्मा किस जाति के हैं? ब्राह्मण, खत्री या लोहार? आखिर असली सच आया सामने
Abhishek Sharma Caste: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) सुर्ख़ियों में रहते हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले अभिषेक के बारे में प्रशंसक हर छोटी-बड़ी जानकारी जानना चाहते हैं।
हाल के दिनों में उनके निजी जीवन को लेकर फैंस की दिलचस्अपी बढ़ी है, लोगों ने अभिषेक शर्मा की जाति तक के बारे में खोज करने शुरू कर दिया, इंटरनेट पर उन्हें लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई उन्हें ब्राह्मण बताता है, तो कोई खत्री या लोहार। आइए जानते हैं आखिर इस युवा क्रिकेटर की असली पारिवारिक और जातीय पृष्ठभूमि क्या है?

Abhishek Sharma Caste:अभिषेक शर्मा की जाति
उनका जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम राजकुमार शर्मा है, जो स्वयं एक क्रिकेटर रह चुके हैं और अमृतसर के एक प्रतिष्ठित बैंक में कार्यरत रहे हैं। अभिषेक की माता का नाम मंजू शर्मा है। उनके नाम के साथ लगा 'शर्मा' सरनेम और उनके परिवार की धार्मिक परंपराएं उनके ब्राह्मण होने की पुष्टि करती हैं। अभिषेक शर्मा एक पंजाबी ब्राह्मण परिवार से आते हैं।
सरनेम को लेकर कई तरह के दावे किये जाते रहे हैं क्योंकि पंजाब में 'शर्मा' सरनेम काफी लोग लगाते हैं और अलग-अलग जातियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा को लोहार, खत्री आदि बताया जाता रहा है लेकिन सच कुछ और ही है।
उनकी बहन कोमल शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा करते हुए "Chora Bamna Ka" (ब्राह्मण का बेटा) लिखकर यह साफ कर दिया कि अभिषेक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खुद अभिषेक ने भी एक वायरल गाने के जरिए अपनी इसी जातीय पहचान का समर्थन किया। बाद में लोगों ने उनकी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, वह इस आर्टिकल में देखा जा सकता है।
क्रिकेट को समर्पित Abhishek Sharma का परिवार
अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता राजकुमार शर्मा का बहुत बड़ा हाथ है। वह न केवल उनके पिता हैं, बल्कि उनके पहले कोच भी रहे हैं। अभिषेक की दो बहनें हैं, कोमल शर्मा और साहिल शर्मा। उनकी बहन कोमल अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में अभिषेक को चीयर करती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Abhishek Sharma Caste: जाति से बड़ा गेम
मैदान पर अभिषेक शर्मा की पहचान उनकी जाति से नहीं, बल्कि उनके बल्ले से निकलने वाले रनों से होती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर टीम इंडिया की नीली जर्सी तक का सफर उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर तय किया है। आज वह करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनकी असली पहचान एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में है।












Click it and Unblock the Notifications