रेप के आरोप में जेल और फिर जमानत, बाहर आते ही शतक जड़ रो पड़ा भारतीय क्रिकेटर

बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के लिए रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला सिर्फ एक शतक तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद वह मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ पल तक वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और बल्ला उठाया और ड्रेसिंग रूम में मौजूद साथियों की तालियों का जवाब दिया।

23 वर्षीय पोरेल ने यह शतक ऐसे समय में लगाया है, जब वह निजी जिंदगी में गंभीर कानूनी मामले का सामना कर रहे हैं। रेप और आपराधिक धमकी समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें सितंबर में जमानत मिली थी। अब उन्होंने मैदान पर वापसी करते हुए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि इस मामले में आरोप अभी आरोप ही हैं और पोरेल को दोषी ठहराए जाने की कोई पुष्टि नहीं है।

Abhishek Porel

कल्याणी में बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली की पहली पारी 240 रन पर सिमटने के बाद बंगाल ने अपनी पारी में शुरुआती विकेट गंवाए। ऐसे में अभिषेक पोरेल ने सुदीप कुमार घरामी के साथ मिलकर पारी को संभाला।

पोरेल ने नाबाद 114 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर, घरामी ने 221 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी हुई।

जेल में बिताए समय को लेकर क्या कहा?

पोरेल ने अपने मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जेल में उन्होंने एक अलग ही दुनिया देखी। उनके मुताबिक इस अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। हालांकि उन्होंने अपने कानूनी मामले को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

मामले की शुरुआत लड़की की शिकायत से हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पोरेल ने शादी का वादा करके संबंध बनाए और उन्हें आपराधिक धमकी भी दी। पोरेल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में अदालत से जमानत मिली थी।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे पोरेल

अभिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्हें चार मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ यह शतक उनके लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी का अहम पड़ाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+