कौन है 'पाटा मैन' जिसे अपनी जर्सी गिफ्ट करना चाहते हैं एबी डिविलियर्स, युवा खिलाड़ी को बताया RCB का भविष्य

एबी डिविलियर्स से पूछा गया कि क्या आरसीबी में कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसे वह अब अपनी रिटायर हो चुकी आरसीबी की जर्सी नंबर 17 गिफ्ट करेंगे? दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने इस पर कुछ देर सोचा फिर जवाब दिया।

AB de Villiers

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेटर रजत पाटीदार की जमकर प्रशंसा की है, और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार खिलाड़ी बताया है। इसके साथ ही डिविलियर्स ने मध्य प्रदेश के बल्लेबाज पाटीदार को एक खास चीज देने का ऐलान भी कर दिया है।

चोट के कारण रजत पाटीदार को आईपीएल 2023 से होना पड़ा बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले सीजन में रजत पाटीदार के रूप में एक मैच विजेता खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पिछले साल एलिमिनेटर में जबरदस्त शतक जड़ा और लखनऊ सुपर जायंट्स को लीग से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, आरसीबी फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी, लेकिन एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट के बीच में शामिल होने के बावजूद पाटीदार ने टीम में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन बल्लेबाज को एड़ी की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा।

एबी डिविलियर्स ने बताया किसे गिफ्ट करेंगे जर्सी नंबर-17
दरअसल, 'आरसीबी इनसाइडर' शो में जब एबी डिविलियर्स से पूछा गया कि, क्या आरसीबी कैंप में कोई ऐसा खिलाड़ी है, जिसे वह रिटायर हो चुकी आरसीबी की जर्सी नंबर 17 गिफ्ट करेंगे? इसके जवाब में डिविलियर्स ने कहा कि 'यह एक कठिन सवाल है, और फिर उस खिलाड़ी का नाम लेते हुए कहा कि शायद 'रजत पाटीदार, मैंने उन्हें 'द पाटा मैन' उपनाम दिया है। वह अच्छा दिखता है। वह भविष्य में आरसीबी के लिए एक दिग्गज खिलाड़ी होंगे। मैं इसे एक युवा खिलाड़ी, शायद रजत को देना चाहता हूं।'

पूर्व क्रिकेटर ने इसके बाद फाफ डुप्लेसी के बारे में बात की, डिविलियर्स ने कहा कि जब आरसीबी ने सीएसके के पूर्व बल्लेबाज को साइन किया तो उन्हें खुशी हुई और उन्हें लगता है कि डु प्लेसिस फ्रेंचाइजी की ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे पता था कि डुप्लेसी टीम में आने वाले हैं। फाफ एकदम फिट हैं। मुझे लगता है कि वह हमारे लिए ट्रॉफी लेकर आएंगे। मुझे लगता है कि वह बहुत खुश हैं, जब वह यहां पहुंचे, तो उन्हें एहसास हुआ कि मैं इतने सालों में हमेशा इतना खुश क्यों रहा हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+