IND vs PAK मैच के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी हैं दीवाने, LIVE देखने के लिए क्रिकेट छोड़ने को भी तैयार

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों के बीच दीवानगी का आलम अलग ही रहता है। मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

Aaron Finch want watch India-Pakistan match live: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों के बीच दीवानगी का आलम अलग ही रहता है। मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। मैच भी कांटे की टक्कर का रहा, हर गेंद में रोमांच होने के कारण फैंस इसे अब लंबे समय तक याद रखेंगे। भारत-पाकिस्तान ही नहीं दुनियाभर के लोगों की नजरें इन दोनों देशों के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर टिकी रहती है।

एऱोन फिंच को पसंद लाइव मैच देखना

एऱोन फिंच को पसंद लाइव मैच देखना

पिछली बार अपनी टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले एऱोन फिंच भी भारत-पाकिस्तान मैच के दीवाने हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने महिला पत्रकार मेलिंडा फारेल को उनके यू-ट्यूब चैनल के लिए दिए इंटरव्यू में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लाइव महसूस करने का एक अलग ही मजा है।

संन्यास के बाद देखेंगे भारत-पाकिस्तान मैच लाइव

संन्यास के बाद देखेंगे भारत-पाकिस्तान मैच लाइव

भारत-पाकिस्तान मैच को लाइव देखने पर फिंच ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच जब भी मुकाबला होता है, रोमांच अपने चरम पर रहता है। मैं उस दिन का इंतजार नहीं कर सकता जब मैं संन्यास लेकर भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देखने का मजा लूं। स्टेडियम में जाकर मैं इन मुकाबलों का आनंद उठाना चाहूंगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

विराट कोहली की पारी ने जीता दिल

विराट कोहली की पारी ने जीता दिल

एरोन फिंच ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। आईपीएल में कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लिए खेलने वाले फिंच ने कहा कि विराट कोहली का मास्टक्लास..3 ओवर में 48 रन बनाने हों, ऐसी स्थिति में कोहली जैसा बल्लेबाज ही गेंदबाजों पर दबाव डाल सकता है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली और मैच को जिताया। यह पारी कई मायनों में खास रही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+