IND vs AFG: मैच से पहले ही हो गया भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान! इन दिग्गजों को मिला मौका
India vs Afghanistan, 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचो की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में दम दिखाने को बेताब है। टी-20 सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। रोहित लंबे समय बाद टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान टीम से जुड़े हैं।
कोहली नहीं खेलेंगे पहला मैच: रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी इस फॉर्मेट में वापसी करने में सफल रहे हैं। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में विराट कोहली नहीं खेल सकेंगे। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को लेकर कहा कि निजी कारणों की वजह से कोहली पहला टी-20 मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। विराट कोहली की जगह युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है।

रोहित-जायसवाल करेंगे ओपनिंग: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मैच से पहले प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल बतौर ओपनर इस सीरीज की शुरुआत करेंगे।
नंबर तीन पर शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल और तिलक वर्मा में से किसी एक को नंबर तीन पर खिलाने का सुझाव दिया है। वहीं नंबर चार पर रिंकू सिंह टीम के लिए मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभाएंगे।
जितेश शर्मा को मौका: इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुना गया है। पहले टी-20 मुकाबले में जितेश शर्मा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने नंबर पांच पर जितेश शर्मा को रखा है। जबकि छठे नंबर पर ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का चयन किया गया है। शिवम दुबे टीम में हार्दिक पंड्या की कमी को पूरी करने की कोशिश करेंगे।
इन खिलाड़ियों को मौका: आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल को भी बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी है। इसके साथ ही चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का चयन भी किया गया है। वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई यह दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
तेज गेंदबाजों में मुकेश कुमार अर्शदीप सिंह और आवेश खान का नाम है। आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन अफगानिस्तान के खिलाफ ताकतवर नजर आती है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications