पूर्व खिलाड़ी ने चुनी भारत की वनडे प्लेइंग इलेवन, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव को किया बाहर

आकाश चोपड़ा ने अपनी आदर्श वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उन्होंने हाल ही में किये गए प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Indian Team

Aakash Chopra Ideal Indian playing XI: वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन खराब रहा है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में सीरीज हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी पराजय का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सीरीज भारत से बाहर खेली गई थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आदर्श वनडे इलेवन का चयन किया है। इसमें कुछ बड़े नामों को उन्होंने बाहर रखने का निर्णय लिया है। वर्तमान प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आकाश चोपड़ा ने इस टीम का चयन किया है।

शिखर धवन को रखा बाहर

शिखर धवन को रखा बाहर

वनडे क्रिकेट में शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हाल के समय में उनका बल्ला नहीं चल पाया है। वह फ्लॉप रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में यह देखने को मिला है। चोपड़ा ने उनको अपनी टीम में नहीं रखा है। उनके अलावा टी20 क्रिकेट के टॉप खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को भी बाहर रखा गया है। सूर्यकुमार यादव ने ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है।

इशान किशन को ओपनर बनाया

इशान किशन को ओपनर बनाया

बांग्लादेश में एक दोहरा शतक जड़ते ही इशान किशन रातों-रात चर्चा में आ गए। उनको आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में ओपनर बनाया है। यूट्यूब पर चोपड़ा ने कहा कि ओपनिंग स्लॉट के लिए इशान किशन सबसे आगे दिख रहे हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को उन्होंने नम्बर तीन, चार और पांच पर खेलने के लिए शामिल किया है। नम्बर छह के लिए हार्दिक पांड्या को रखा गया है। उनके बाद वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया। तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने दो गेंदबाजों को शामिल किया है। इसके अलावा तीन स्पिनरों को भी आकाश चोपड़ा ने शामिल किया है। सुंदर के अलावा उन्होंने अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा में से एक को चुनने का विकल्प रखा है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से एक नाम शामिल करने की बात चोपड़ा ने कही।

आकाश चोपड़ा की आइडियल भारतीय वनडे प्लेइंग XI

आकाश चोपड़ा की आइडियल भारतीय वनडे प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+