Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Kiska Match Hai: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज रविवार यानी कि 10 दिसंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समिड मैदान पर खेला जाएगा। सूर्य़कुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम किया था।

गिल-जडेजा की वापसी: ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रेस्ट करने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल के आ जाने से यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ में से कोई एक खिलाड़ी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। अगर यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही खेलते हैं तो ऐसे में शुभमन गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

Aaj Kiska Match Hai 1

इन खिलाड़ियों पर नजर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कुछ बेहतरीन पारियां जरूर खेली थी। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर भी नजर होगी। जितेश शर्मा ने भी मिले मौके का जबरदस्त फायदा उठाया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में ईशान किशन और जितेश शर्मा में से किसे जगह मिलती है। वही रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। रिकू सिंह इस सीरीज में भी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित होंगे।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मैच: डरबन की पिच दुनिया की सबसे तेज पिचों में गिनी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को जबर्दस्त फायदा मिलता है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाज यहां पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। विकेट तेज होने के कारण यहां बल्लेबाजों के लिए भी खूब मदद है। बल्ले पर गेंद लगते ही तेजी से भागती है। ऐसे में यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। सितंबर में यहां साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इन तीनों ही मुकाबले में 190 से ज्यादा का स्कोर बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+