Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 8 Nov: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आत्मविश्वास मिलेगा। लिहाजा दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बेहतरीन अंदाज में खत्म करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में से भारत ने 22 में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 12 मैच जीत पाया है। भारत की यह बेहतरीन जीत-हार का रिकॉर्ड बताता है कि वह इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कितनी चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी रही है। पिछले पांच मैचों में भी भारत 3-1 से आगे रहा है। भारत इस रिकॉर्ड को आगे बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

गाबा में रहा है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
हालांकि, गाबा का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। ब्रिस्बेन के इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच केवल एक टी-20 मैच खेला गया था। साल 2018 में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। घरेलू जमीन पर और अपने पसंदीदा गाबा में मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने और सीरीज बराबर करने की पूरी कोशिश करेगी।
वहीं, सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया सीरीज जीतने के साथ-साथ एक अहम रिकॉर्ड भी कायम करना चाहेगी। भारत का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दो या उससे अधिक मैचों की कोई भी टी-20 सीरीज न हारने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बनाए रखना होगा। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ऐसी चारों टी-20 सीरीज नहीं हारी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications