MUM vs GJ Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, हरमनप्रीत और एशले गार्डनर के बीच होगी टक्कर
MUM vs GJ Dream11: महिला प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (MUM) का मुकाबला गुजरात जायंट्स (GJ) से गुरुवार 13 मार्च को होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन शाम 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक एक्शन से पहले MUM बनाम GJ की ड्रीम 11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
गुजरात जायंट्स ने अपने 8 लीग स्टेज मैचों में से 4 जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले 8 मैचों में से 5 जीते हैं। इन दोनों टीमों ने हाल ही में 10 मार्च को टूर्नामेंट का 19वां मैच खेला था जिसे मुंबई इंडियंस विमेन ने 9 विकेट से जीता था।

इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो सात आमने-सामने मैच खेले हैं। गुजरात जायंट्स विमेन ने दो मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस विमेन ने पांच मैच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस की बात करें तो आरसीबी से हारने के बावजूद नॉकआउट गेम के लिए उसी टीम के साथ बने रहने की संभावना है। गुजरात जायंट्स की टीम में भी किसी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
मुंबई की संभावित XI: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।
गुजरात की संभावित XI: बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एशले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।
- विकेटकीपर: बेथ मूनी
- बल्लेबाज: हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर
- ऑलराउंडर: हेले मैथ्यूज, नैट साइवर ब्रंट, एशले गार्डनर, अमेलिया केर, डिएंड्रा डॉटिन, काशवी गौतम
- गेंदबाज: तनुजा कंवर, शबनम इस्माइल
- कप्तान हरमनप्रीत कौर
- उपकप्तान: एशले गार्डनर
गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा, लौरा वोलवार्ट, डेनियल गिब्सन, दयालन हेमलता, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, प्रकाशिका नाइक, सायाली सतघरे।
मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), सजीवन सजाना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तना बालाकृष्णन, साइका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।












Click it and Unblock the Notifications