Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs आयरलैंड तीसरा टी20

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच तीन टी20 सीरीज कड़ी टक्कर में चल रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच रविवार को हरारे में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस आयरलैंड ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच है। जीतने वाली टीम को ट्रॉफी मिलेगी और हारने वाली टीम को निराशा मिलेगी। अब तक खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे हैं। इस मैच में भी रोमांच बने रहने का अनुमान लगाया जा सकता है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

आज ज़िम्बाब्वे की टीम की कप्तानी रयान बर्ल के पास है। सिकंदर रजा बैन चल रहे हैं। तीन बदलाव जिम्बाब्वे की टीम में देखने को मिले हैं। बर्ल ने कहा कि हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं और युवाओं के पास अच्छा मौका है। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे और जो भी लक्ष्य ज़िम्बाब्वे से मिलेगा, उसका पीछा करेंगे। पिच की दरारें यहाँ अहम फैक्टर साबित होने वाली हैं। टीम में बदलाव नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल

ज़िम्बाब्वे: वेसली मैधेवेरे, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल (कप्तान), क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

सीरीज का पहला मुकाबला ज़िम्बाब्वे ने अंतिम गेंद पर जीत लिया था। इसके बाद दूसरे मैच में आयरलैंड ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को हराया था। यह मैच फाइनल की तरह है। सिकन्दर रजा ने पहले मैच में कर्टिस कैम्फर और जोश लिटल को मारने का प्रयास किया था। आईसीसी ने मामले को गंभीरता से लिया और रजा को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया। इस तरह वह सीरीज से ही बाहर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+