Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस आज अपनी छठी जीत दर्ज करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल रही है। रॉयल्स ने पिछले मैच में यहाँ गुजरात को हराया था। मुकाबले के टॉस में देरी हुई लेकिन कारण पता नहीं चल पाया। रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओस के प्रभाव को देखते हुए पराग ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शुरुआत चरण में खराब रहा था लेकिन बाद में इस टीम ने लय पकड़ी और सभी टीमों को पछाड़ते हुए तेजी से ऊपर आ गई। मुंबई के बल्लेबाजों ने अपना काम किया, तब प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

उधर राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाते हुए शतक जमा दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में ही सैकड़ा जमा दिया था। उनसे फिर एक बार धाकड़ खेल की उम्मीद दर्शकों को रहेगी।

रॉयल्स अब तक प्लेऑफ़ की दौड़ में है। आज का मुकाबला हारने पर प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन खराब प्रदर्शन के कारण बाहर हो गई है। प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स को यह मुकाबला जीतना ही होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव किये हैं। हसारंगा निगल के कारण बाहर हैं, उनकी जगह कुमार कार्तिकेय आए हैं। संदीप शर्मा की जगह आकाश मधवाल आए हैं। मुंबई में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (कीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, माहेश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय, अकाश मधवाल, फज़लक फारुकी

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (कीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+