Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच आईपीएल में आज 70वें मुकाबले के साथ ही लीग चरण समाप्त हो जाएगा। डबल हेडर का यह दूसरा मुकाबला है। गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होना था लेकिन बारिश के कारण देरी हो गई और 7-7 ओवर के मैच में टॉस जीतकर केकेआर ने गेंदबाजी चुनी। बाद में बारिश से मैच शुरू नहीं हुआ और इसे रद्द किया गया।
केकेआर और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन धांसू रहा है।केकेआर इस समय 19 अंक लेकर पहले स्थान पर है और हारने से भी अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। केकेआर का लीग चरण अभियान अंक तालिका में पहले नम्बर पर ही समाप्त होना है। राजस्थान रॉयल्स खुद को नम्बर दो पर रखने के लिए जीतना चाहेगी।

नम्बर एक और दो वाली टीमों को फायदा होता है। पहले क्वालीफायर मैच में हारने पर भी फाइनल जाने के लिए एक और मौका मिलता है। राजस्थान रॉयल्स के दिमाग में यह बात है। संजू सैमसन की टीम की फॉर्म भी अच्छी है लेकिन जोस बटलर के जाने पर टीम को नुकसान भी हुआ ही है। बटलर ने इस सीजन धमाकेदार बैटिंग की थी।
केकेआर की टीम गौतम गंभीर की मेंटरशिप में अच्छा काम कर रही है। सुनील नारायण बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं। फिल साल्ट के जाने पर केकेआर को भी झटका लगा है। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी वापस गए हैं। केकेआर के पास श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रसेल जैसे कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। गुवाहाटी के फैन्स को धमाका देखने को मिलेगा।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर
केकेआर प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications