Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: RCB vs CSK: किस टीम में हुआ बड़ा बदलाव
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का यह तीसरा मैच है, जबकि आरसीबी अपने दूसरे मुकाबले के लिए मैदान पर उतर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
आंकड़े और परिस्थितियां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में रहती हैं, शायद इसलिए चेन्नई ने गेंदबाजी चुनी। बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में काफी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए छक्के लगाना बेहद आसान हो जाता है।

मौसम और ओस का इस मैच में बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। बेंगलुरु में शाम के समय गिरने वाली ओस दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है, जिससे स्पिनर्स के लिए गेंद को ग्रिप करना और सही लाइन-लेंथ पर डालना लगभग असंभव हो जाता है। दूसरी पारी के दौरान स्पिनरों का काम भी मुश्किल होता है।
विराट कोहली पर रहेगी नजरें
इस मुकाबले में विराट कोहली के ऊपर नजरें फिर से रहने वाली हैं, कोहली ने पिछले मैच में धमाकेदार फिफ्टी जड़कर अपनी टीम को हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाई थी। आज भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद फैन्स करेंगे।
चेन्नई को पहली जीत की तलाश
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन अब तक बेहद खराब रहा है, लगातार दो मैचों में हार झेलने के बाद आज एक जीत की तलाश रहेगी। हालांकि आरसीबी को घर में हराना आसान नहीं है लेकिन चेन्नई के पास क्षमतावान प्लेयर्स हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications