Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच मैच है और यह गुवाहाटी में खेला जा रहा है। रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान गुवाहाटी है। दोनों ही टीमों का इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स को अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, दोनों टीमों में बदलाव हुआ।
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में भी कप्तानी रियान पराग ही करने वाले हैं, वह लोकल बॉय हैं और गुवाहाटी की जनता उनको ख़ासा पसंद करती है, इस वजह से राजस्थान रॉयल्स को गुवाहाटी में अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद की जा रही है।

संजू सैमसन फिटनेस समस्याओं की वजह से कीपिंग नहीं करेंगे, वह बैटिंग ही करते दिखाई देंगे। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के दो मैचों में से यह पहला मुकाबला है। केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला घरेलू सरजमीं पर आरसीबी के विरुद्ध खेला था।
आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए केकेआर अंक तालिका में खाता खोलने का प्रयास जरूर करेगी। उनके पास कई मैच जिताऊ प्लेयर्स हैं और किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं। केकेआर में सुनील नारेन की जगह मोईन अली आए हैं, राजस्थान में फारुकी जगह हसारंगा को लाया गया है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन
यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (कीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
केकेआर प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (कीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुन चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications