Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीकी टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर है और पहले टेस्ट की शुरुआत आज लाहौर में हो रही है। दोनों ही टीमों में कुछ धांसू खिलाड़ी हैं, जो धमाल मचाने में सक्षम हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।
पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा का संकेत दिया था, इसमें 38 साल के आसिफ अफरीदी को टीम में शामिल करने की खबर थी। अफरीदी इस उम्र में अपना डेब्यू कर धमाल मचा सकते थे लेकिन जगह नहीं मिली। बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे प्लेयर्स भी पाक टीम में हैं।

पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चरण में पहली बार खेलने के लिए उतरेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भी यही स्थिति है। दक्षिण अफ्रीका ने जून में ही ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वे चैम्पियन टीम के रूप में खेल रहे हैं।
घरेलू मैदान का फायदा पाकिस्तान को निश्चित तौर पर होने वाला है। नौमान अली भी बतौर स्पिनर टीम में शामिल हैं। इससे समझा जा सकता है कि लाहौर में एक टर्निंग ट्रैक देखने को मिल सकता है। दो स्पिनरों को टीम में शामिल करने के अलावा दो तेज गेंदबाज भी हैं।
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन अली, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेयन्ने, सेनुरन मुथुसामी, प्रेनलन सुब्रायन, कगिसो रबाडा, साइमन हार्मर।












Click it and Unblock the Notifications