Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप अपने अगले पड़ाव सुपर आठ में प्रवेश कर गया है। आज पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है। कोलंबो में यह मैच दोनों टीमों के लिए खास रहने वाला है। सुपर आठ में तीन ही मैच हैं, इस वजह से हर मैच अहम है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।
पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में प्लस पॉइंट यह है कि लीग चरण में उनके सभी मैच श्रीलंकाई सरजमीं पर ही हुए हैं। न्यूजीलैंड के मैच भारत में हुए थे और अब पाक से खेलने के लिए श्रीलंका में जाना पड़ा है। यह एक बड़ा फर्क इन दोनों टीमों के बीच में है, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

पाकिस्तानी टीम के स्पिनरों से न्यूजीलैंड को बचकर रहना पड़ेगा। उस्मान तारिक के एक्शन और अन्य गेंदबाजों की लाइन से कीवी बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है। पाक के पास शादाब खान, साइम अयूब, उस्मान तारिक और नवाज जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज हैं।
कीवी बैटिंग स्पिनरों को खेलने में सक्षम हैं लेकिन श्रीलंका के मैदान उतने छोटे भी नहीं होते कि आसानी से छक्के जमाए जा सके। किसी एक बल्लेबाज को क्रीज पर टिककर खेलना होगा, तभी बात बन पाएगी। हालांकि न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइनअप में तूफानी प्लेयर्स की कोई कमी नहीं है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।












Click it and Unblock the Notifications